Bihar Crime: शराब तस्करों पर उत्पाद विभाग का बड़ा प्रहार, सिलीगुड़ी से आ रही यात्री बस में मिली विदेशी शराब की खेप, कारोबारी समेत 3 गिरफ्तार

Bihar Crime: बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ...

शराब तस्करों पर उत्पाद विभाग का बड़ा प्रहार- फोटो : reporter

Bihar Crime: बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी से मुजफ्फरपुर आ रही एक यात्री बस की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से कथित शराब कारोबारी के साथ बस के चालक और उपचालक को भी गिरफ्तार किया गया है। तीनों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल

मिली जानकारी के मुताबिक, उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि सिलीगुड़ी से मुजफ्फरपुर की ओर आ रही एक यात्री बस में विदेशी शराब की बड़ी खेप छिपाकर लाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार ने उत्पाद सहायक अवर निरीक्षक दिलीप पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया।इसके बाद टीम ने गायघाट थाना क्षेत्र स्थित उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट पर निगरानी तेज कर दी। अधिकारियों को बस के पहुंचने का इंतजार था। जैसे ही संदिग्ध यात्री बस चेकपोस्ट पर पहुंची, टीम ने उसे रोककर तलाशी शुरू कर दी।

बस की डिक्की से मिली विदेशी शराब

तलाशी के दौरान बस की डिक्की में रखी विदेशी शराब की खेप बरामद हुई। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने मौके पर मौजूद एक कथित शराब कारोबारी, बस चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बरामद शराब की कुल मात्रा, ब्रांड और कीमत के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।उत्पाद विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि शराब कहां से लाई गई थी, इसे मुजफ्फरपुर में किसे पहुंचाना था और इस तस्करी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।

उत्पाद इंस्पेक्टर ने की कार्रवाई की पुष्टि

मामले में उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गायघाट थाना क्षेत्र में यात्री बस की तलाशी ली गई थी। इस दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान एक शराब तस्कर के साथ बस के चालक और उपचालक को गिरफ्तार किया गया है। सभी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।फिलहाल उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद तस्करी के नेटवर्क को लेकर और खुलासे होने की संभावना है।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा