मुजफ्फरपुर में शराब तस्कर को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, गिरफ्तार शराब तस्कर को छुड़ाया

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सुजावलपुर यादव टोला का है जहां शुक्रवार की शाम सकरा थाना की पुलिस ने फरार अभियुक्त व शराब तस्कर के गिरफ्तारी के लिय छापेमारी की। कांड के अभियुक्त शराब तस्कर को खदेड़कर पकड़ा जिसके बाद पुलिस पर हमला हुआ

Attacked by Liquor Smugglers in Muzaffarpur- फोटो : news4nation

Bihar News : मुजफ्फरपुर में शराब मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर शराब तस्कर व उसके समर्थकों द्वारा हमला किए जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। वहीं आरोप है कि पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए शराब तस्कर को भी छुड़ा लिया गया है।  इस घटना में कई पुलिसकर्मी के घायल होने की बात सामने आ रही है।   घटना के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए कई महिला व पुरुष को हिरासत में लिया है ।


दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सुजावलपुर यादव टोला का है जहां शुक्रवार की शाम सकरा थाना की पुलिस ने फरार अभियुक्त व शराब तस्कर के गिरफ्तारी के लिय छापेमारी करने पहुंची।  कांड के अभियुक्त शराब तस्कर को खदेड़कर पकड़ा । शराब तस्कर के पकड़ाने की सूचना पर शराब तस्कर ,उनके समर्थक और परिजन पुलिस को घेर लिया और पुलिस पर हमला कर दिया। 


इसमें कई पुलिस कर्मी घायल हो गये। वही हमलावरों ने पुलिस द्वारा गिरफ्त शराब तस्कर सोनू कुमार राय को जबरन छुड़ा कर भगा दिया । जिसके बाद मौके से घटना की सूचना पदाधिकारियों द्वारा थाने पर दिया गया जिसके बाद सूचना पर थाना से पहुंचे पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों ने हमलावरों को खदेड़ा और मौके से तीन महिला सहित चार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हमलावरों में जगदीश राय, कृष्णा देवी,नेहा कुमारी व रीना कुमारी शामिल है । 



वही मामले को लेकर एसडीपीओ ईस्ट टू मनोज कुमार के द्वारा बताया गया कि कल सकरा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने पहुंची थी और पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार भी कर लिया था। इसी बीच कुछ आसामाजिक तत्वों के द्वारा पुलिस के साथ धक्का मुक्की कर गिरफ्तार किए गए शराब तस्कर को छुड़ा लिया गया। हालांकि बाद में पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए मौके से तीन महिला और एक पुरुष आरोपी को गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मणिभूषण की रिपोर्ट