Bihar Crime: दोस्तों के साथ गया था युवक, रात को मिली मौत की खबर, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Bihar Crime: एक युवक का शव डीटीओ ऑफिस के पीछे मिला है, परिजन इसे संदिग्ध मौत का मामला बता रहे हैं।....

युवक की रहस्यमयी मौत - फोटो : reporter

Bihar Crime: बिहार के नालंदा में एक युवक की रहस्यमयी मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। डीटीओ ऑफिस के पीछे मिले शव और परिजनों के हत्या के दावों के बीच पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के असली कारणों का पर्दाफाश हो सके।

एक युवक का शव डीटीओ ऑफिस के पीछे  मिला है, परिजन  इसे संदिग्ध मौत  का मामला बता रहे हैं। 20 वर्षीय राजीव कुमार, जो मंसूरनगर का रहने वाला था और अपनी ननिहाल में रहकर काम करता था, सोमवार शाम दोस्तों के साथ निकला और फिर कभी वापस नहीं लौटा। परिजनों का आरोप है कि शव की स्थिति देखकर यह हत्या  का मामला लग रहा है, क्योंकि कान से खून निकलना गहरी चोट या मारपीट की ओर इशारा करता है।

दीपनगर पुलिस को घटनास्थल से नशीले पदार्थ और उससे संबंधित सामान बरामद हुआ है। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान  है कि मौत ड्रग ओवरडोज  की वजह से हुई होगी। 

हालांकि, पुलिस हर कोण से जांच कर रही है और मृतक के दोस्तों की भूमिका की भी तकनीकी जांच  की जा रही है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही इस गुत्थी को सुलझाएगी।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय