नौसेना कर्मी की खूनी दास्तां: फ्रिज में धड़, सूटकेस में पैर फिर खुद पहुंचा थाना

एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर शव के टुकड़े कर फ्रिज में छिपा दिये. बाद में वह उन्हें अलग-अलग जगह ले जाकर जलाने की कोशिश करता रहा. चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी खुद ही थाने पहुंचकर जुर्म कबूल कर लिया.

नौसेना कर्मी की खूनी दास्तां- फोटो : news 4 nation

भारतीय नौसेना में एयरक्राफ्ट टेक्नीशियन के पद पर तैनात रविंद्र का संबंध मोनिका नाम की एक शादीशुदा महिला से था। यह प्रेम प्रसंग साल 2020 से चल रहा था। घटना के वक्त रविंद्र की पत्नी डिलीवरी के लिए मायके गई हुई थी, जिसका फायदा उठाकर उसने मोनिका को घर बुलाया। पुलिस के अनुसार, रविवार की रात पैसों और शादी के दबाव को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हत्या में बदल गई। गुस्से में पागल होकर रविंद्र ने चाकू से मोनिका पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

फ्रिज और सूटकेस में छिपाया शव

हत्या को अंजाम देने के बाद रविंद्र ने सबूत मिटाने के लिए हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उसने शव को कई हिस्सों में काट दिया। उसने धड़ को फ्रिज के अंदर छिपा दिया, जबकि कमर और पैरों को एक सूटकेस में भर दिया। आरोपी यहीं नहीं रुका; उसने मोनिका के सिर और शरीर के कुछ अन्य हिस्सों को बाहर ले जाकर आग के हवाले कर दिया ताकि मृतका की पहचान मिटाई जा सके।

साजिश के तहत की गई हत्या

जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि यह वारदात कोई अचानक आवेश में आकर उठाया गया कदम नहीं था, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी। रविंद्र ने हत्या को अंजाम देने और उसके बाद सबूतों को ठिकाने लगाने के लिए ऑनलाइन चाकू और सफाई का सामान पहले से ही मंगवा रखा था। इससे साफ जाहिर होता है कि उसने शव को ठिकाने लगाने और गंध मिटाने के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी।

आरोपी का आत्मसमर्पण और गिरफ्तारी

शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाने की कोशिशों के बीच, अंततः रविंद्र खुद गाजुवाका थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह मोनिका द्वारा लगातार बनाए जा रहे शादी के दबाव और पैसों की मांग से तंग आ चुका था। हालांकि रविंद्र का दावा है कि उसने 2023 में ही रिश्ता तोड़ दिया था, लेकिन मोनिका उसे परेशान कर रही थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।