Bihar News: नवादा में चिमनी पर काम करने नहीं गया युवक तो मुखिया और पैक्स अध्यक्ष ने की जमकर पीटा, पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप

Bihar News: बिहार के नवादा से हैरान कर देने वाली मामला सामने आई है। जहां एक महिला ने मुखिया और पैक्स अध्यक्ष पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है।

नवादा क्राइम
मुखिया पैक्स अध्यक्ष पर आरोप - फोटो : social media

Bihar News:  नवादा जिले के कौवाकोल प्रखंड के मननपुर गांव में एक गंभीर मामला सामने आया है। विष्णुदेव मांझी की पत्नी कुंती देवी ने महुडर मुखिया गोपाल साव, पैक्स अध्यक्ष अरविंद कुमार समेत करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। कुंती देवी ने मुखिया और पैक्स अध्यक्ष पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। 

कुंती देवी का आरोप है कि 14 मार्च को जब वह खेत से काम करके लौट रही थीं, तब गुहिया आहर के पास आरोपियों ने उनके पति के साथ मारपीट की। आरोपियों में मुखिया के दो पुत्र शुभम कुमार और शिवम कुमार, पैक्स अध्यक्ष के भाई विनोद साव, दिलीप साव और उनके पुत्र जितेंद्र कुमार व सत्येंद्र कुमार शामिल हैं। महिला ने आरोप लगाया कि सभी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।

पीड़िता के अनुसार, यह हमला इसलिए किया गया क्योंकि उनके पति मुखिया की चिमनी पर काम करने नहीं गए थे। इससे पहले पैक्स अध्यक्ष ने भी ज्योतिष कुमार समेत 12 लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। पैक्स अध्यक्ष का कहना है कि उनके खिलाफ दर्ज कराई गई यह शिकायत बेबुनियाद है। उनका आरोप है कि यह उनकी पहले की शिकायत का बदला लेने के लिए एक साजिश है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

नवादा से अमन की रिपोर्ट

Editor's Picks