Bihar Crime: IIT छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का गंभीर आरोप,जांच के बीच सड़क पर उतरे लोग, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
Bihar Crime:आईआईटी रुड़की के मेधावी छात्र धर्मराज कुमार की संदिग्ध मौत के बाद क्षेत्र में आक्रोश और गुस्से का माहौल बन गया है।...
Bihar Crime:आईआईटी रुड़की के मेधावी छात्र धर्मराज कुमार की संदिग्ध मौत के बाद क्षेत्र में आक्रोश और गुस्से का माहौल बन गया है। नवादा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। आईआईटी रुड़की के मेधावी छात्र धर्मराज कुमार की संदिग्ध मौत के बाद वारिसलीगंज क्षेत्र में आक्रोश और गुस्से का माहौल बन गया है। यह मामला अब सीधे-सीधे हत्या की साजिश के आरोपों में बदलता जा रहा है, जिससे स्थानीय जनमानस में सनसनी फैल गई है।18 वर्षीय धर्मराज कुमार, जिन्हें घर और मोहल्ले में प्यार से बिशु कहा जाता था, बेलधा गांव के रहने वाले थे। वे प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की का छात्र में द्वितीय वर्ष के छात्र थे। परिजनों के मुताबिक 18-19 मई की रात अमझरी के पास उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
परिवार का आरोप है कि यह कोई साधारण हादसा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साज़िश है। सीआरपीएफ में तैनात उनके पिता हेमंत राज कुमार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कुछ साथी छात्रों ने ईर्ष्या और रंजिश के चलते धर्मराज को गहरे पानी में धकेल दिया, जिससे उनकी जान चली गई। यह आरोप पूरे मामले को आपराधिक रंग दे रहा है।घटना के बाद अगले दिन गोताखोरों की मदद से धर्मराज का शव बरामद किया गया, जिससे पूरे गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच को तेज कर दिया गया है। हालांकि, रहस्य अभी भी बरकरार है और कई सवाल अनुत्तरित हैं।
इस दर्दनाक घटना के विरोध में देर रात जिला परिषद डाक बंगला से शहीद चंदन चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। सैकड़ों की संख्या में युवा, महिलाएं और आम लोग सड़कों पर उतर आए। माहौल में ग़म और ग़ुस्से का मिला-जुला असर देखा गया। धर्मराज को न्याय दो और दोषियों को सख्त सज़ा दो जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक अरुणा देवी सहित कई राजनीतिक हस्तियां भी शामिल रहीं। वहीं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने परिवार से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
फिलहाल परिवार न्याय की मांग पर अड़ा हुआ है और इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। लोग इस घटना को सिर्फ एक मौत नहीं, बल्कि एक रहस्यमयी आपराधिक वारदात के तौर पर देख रहे हैं, जिसकी सच्चाई सामने आना अभी बाकी है।
रिपोर्ट- अमन कुमार