Patna Crime: पटना में फिर खाकी पर हमला, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप

Patna Crime: राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल में शराब माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे कानून के रखवालों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं।...

पटना में फिर खाकी पर हमला- फोटो : reporter

Patna Crime: राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल में शराब माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे कानून के रखवालों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। भेटगांव में शराब बेचने से रोकने पर एक चौकीदार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।

शराब बेचने की मनाही पर चौकीदार को बनाया निशाना

पटना के बाढ़ अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले बाढ़ थाने के भेटगांव इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कुछ बेखौफ शराब माफियाओं ने ड्यूटी पर तैनात चौकीदार रंजन कुमार को बेरहमी से पीट दिया। पीड़ित चौकीदार रंजन कुमार के अनुसार, इलाके में कुछ लोग अवैध रूप से देसी शराब बनाने और बेचने का कारोबार खुलेआम कर रहे हैं। जब चौकीदार ने उन्हें इस गैरकानूनी धंधे को करने से मना किया, तो आरोपी आगबबूला हो गए। गुस्साए शराब माफियाओं ने एकजुट होकर चौकीदार पर हमला बोल दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

अस्पताल में इलाज और पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

इस खौफनाक वारदात के बाद गंभीर रूप से घायल चौकीदार रंजन कुमार को देर रात बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया गया। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।पीड़ित चौकीदार ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस को उन सभी शराब माफियाओं की पुख्ता पहचान बता दी है, जो इस हमले में शामिल थे।

 बाढ़ थाना पुलिस ने चौकीदार के बयान के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाना शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले इन माफियाओं को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

रिपोर्ट- रविशंकर