Patna crime:खाकी के पहरे पर सेंधमारी, मंत्री संजय टाइगर के आवास पर चोरों का धावा, लाखों के जेवरात और नकदी पार

Patna crime:बिहार में बढ़ते अपराध और चोरों केौौहौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब सूबे के माननीय मंत्री भी सुरक्षित नहीं हैं। रा

बिहार के मंत्री संजय टाइगर के आवास पर चोरों का धावा- फोटो : Social media

Patna crime:बिहार में बढ़ते अपराध और चोरों केौौहौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब सूबे के माननीय मंत्री भी सुरक्षित नहीं हैं। राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित बिहार सरकार के मंत्री संजय टाइगर के सरकारी आवास को चोरों ने अपना निशाना बनाया। छठ महापर्व के पावन अवसर पर जब पूरा परिवार घर से बाहर था, तो इसी का फायदा उठाकर शातिर अपराधियों ने सुनसान पड़े बंगले में धावा बोल दिया।

अपराध की इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए चोरों ने बड़ी ही चालाकी से घर के मुख्य दरवाजों और चार अलग-अलग कमरों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद वे अंदर दाखिल हुए और बेखौफ होकर अलमारियों को खंगालना शुरू कर दिया। चोरों ने तसल्ली से अलमारियों और लॉकर को तोड़कर वहां रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात, नकदी और अन्य बहुमूल्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घर लौटने पर जब परिजनों को चोरी की इस बड़ी घटना का पता चला, तो उनके होश उड़ गए।

सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि इन शातिर चोरों का सुराग मिल सके और उनकी पहचान की जा सके।

इस घटना के बाद आम नागरिकों में गहरी चिंता और डर का माहौल है। जनता के बीच यह सवाल सबसे बड़ा हो गया है कि जब राज्य के एक मंत्री का आवास ही पूरी तरह सुरक्षित नहीं है और वहां करोड़ों या लाखों की सेंधमारी हो रही है, तो आम आदमी के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा का भगवान ही मालिक है। यह वारदात बिहार की कानून-व्यवस्था और पुलिस गश्त की पोल खोलने के लिए काफी है।