Bihar Eou Raid: हाजीपुर में आर्थिक अपराध इकाई का बड़ा एक्शन, आय से अधिक संपत्ति मामले में महाप्रबंधक के ठिकानों पर छापा

Bihar Eou Raid: हाजीपुर में आर्थिक अपराध इकाई ने भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई शुरू की है।

: हाजीपुर में आर्थिक अपराध इकाई का बड़ा एक्शन- फोटो : reporter

Bihar Eou Raid: हाजीपुर में आर्थिक अपराध इकाई ने भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई शुरू की है। बिहार राज्य भवन निर्माण लिमिटेड के महाप्रबंधक तकनीकी कमलेश कुमार के कई ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाईकी विशेष टीम ने एक साथ छापेमारी की। जांच एजेंसी ने उनके खिलाफ 3 करोड़ 12 लाख रुपये से अधिक की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

आर्थिक अपराध इकाई के मुताबिक, इस मामले में सोमवार देर शाम प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद मंगलवार को विशेष टीमों ने कमलेश कुमार से जुड़े अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। हाजीपुर के वैशाली क्षेत्र, पटना के एसके पुरी समेत अन्य स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उनके पैतृक आवास और कार्यालय को भी जांच के दायरे में लिया गया है।

आर्थिक अपराध इकाई की कई टीमें इस कार्रवाई में जुटी हुई हैं। शुरुआत में चार ठिकानों पर छापेमारी की जानकारी सामने आई थी, जबकि आर्थिक अपराध इका के डीएसपी के अनुसार कुल पांच स्थानों पर कार्रवाई चल रही है। छापेमारी के लिए दो दर्जन से अधिक अधिकारियों और कर्मियों को लगाया गया है।

आर्थिक अपराध इका के डीएसपी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कुछ सामान और दस्तावेज बरामद किए गए हैं। जांच टीम बरामद सामग्री और कागजात की पड़ताल कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि कमलेश कुमार की घोषित आय के मुकाबले संपत्ति में कितना अंतर है और संपत्तियों के अर्जन का स्रोत क्या रहा है।

फिलहाल आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई जारी है। छापेमारी पूरी होने के बाद बरामद दस्तावेजों और अन्य सामग्री के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी। आर्थिक अपराध इका की इस कार्रवाई से भवन निर्माण विभाग से जुड़े महकमों में भी हलचल तेज हो गई है।

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार