होटल मे सीनियर महिला स्टाफ को देख बदला मंत्री जी का मिजाज तो हो गया चप्पल कांड, हुजूर दूसरे शहर से भागकर पहुंचे अपने घर !
बाप रे बाप...खबरी की खबर बहुत हीं जोरदार है..। खबरी यानि सूत्र कहता है कि एक प्रदेश के एक बड़े विभाग के हुजूर का दिल्ली काफी आना जाना लगा रहता है....। बताया जाता है कि काम में तल्लीन रहते हैं साहेब। क्या दिन क्या रात, हुजूर काम करने में कोई कोताही नहीं बरतते...। काफी दिनों से सियासत में सक्रिय है, लेकिन कहते हैं न कि समय सबको मौका देता है। आलाकमान को खुशकर मौका भी मिल गया....बन गए बड़े विभाग के हुजूर। लेकिन जो खबर आ रही है वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। हालांकि किसी किसी तरह इज्जत बाहर आने से बच गई....दिल्ली के होटल में लूटने के चक्कर में बेचारे लुट गए।
सूत्र खबरी के अनुसार पिछले दिनों दिल्ली के एक होटल में एक प्रदेश के एक वजीर के साथ वो हो गया, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। दरअसल, उस होटल की एक सीनियर महिला स्टाफ और मंत्री जी के बीच कुछ ऐसा हुआ कि सीनियर महिला स्टाफ हत्थे से उखड़ गई और बात मारपीट तक पहुंच गई। कहा तो यहां तक जा रहा है कि उस महिला के प्रति मंत्री जी की नीयत खराब हो गई थी और उन्होंने इजहार भी कर दिया था। इसके बाद बात इस कदर बिगड़ गई की उस महिला स्टाफ ने अपने साथ बदसलूकी के आरोप में खूब शोर मचाया और मंत्री जी की चप्पलों से पिटाई भी की।
बात यहीं खत्म नहीं हुई, उन्हें तुरंत होटल छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। मामला और बिगड़ जाता लेकिन, संयोगवश उस होटल के एक दूसरे कमरे में उन्हीं के जिले के एक पूर्व बाहुबली सांसद के भतीजे ने बीच- बचाव कर मामला को किसी तरह सलटाया। मंत्री जी ने उस महिला स्टाफ को 2 लाख रुपए भी दिए और तुरंत होटल छोड़कर दिल्ली में ही किसी रिश्तेदार के यहां शरण ली। सूत्रों की माने तो इस पूरे प्रकरण की सूचना उनके मित्र मंडली से लेकर सियासी गलियारे में कानों कान सबको पता है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि इस पूरी घटना की जानकारी उनके घर तक भी पहुंच गई और बाद में जब मंत्री जी दिल्ली से लौटे तो उन्हें घर में भी काफी जिल्लत झेलनी पड़ी।
बाकी बाद में.......
कौशलेंद्र प्रियदर्शी की रिपोर्ट