बड़ी खबर : मोदी सरकार पहली बार बिल पास कराने मे नाकाम, महिला आरक्षण से जुडे तीनों बिल संसद मे गिरे

News Delhi : केन्द्र की मोदी सरकार को आज बड़ा झटका लगा है। सरकार पहली बार संसद में पहली बार किसी बिल को पास करने में नाकाम रही है। आज लोकसभा में लाया गया महिला आरक्षण से जुड़े तीनो बिल गिर गए है। 


लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल यानी 131वें संविधान संशोधन विधेयक पर दो दिनों तक लगातार चली चर्चा के बाद आज (शुक्रवार, 17 अप्रैल को) शाम हुई वोटिंग में ये बिल गिर गया है। ये संविधान संशोधन बिल पारित नहीं हो सका। 


इस बिल के लेकर हुए मतदान में कुल 528 सांसदों ने हिस्सा लिया। बिल के पक्ष में 298 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 230 सांसदों ने इसके विरोध में मतदान किया। 


लोक सभा में सांसदों के इस संख्या के हिसाब से बिल का पारित होने के लिए 326 वोटों की दरकार थी, जो नहीं मिल सका।


गौरतलब है इस बिल को पास कराने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा लोकसभा का विशेष सत्र बुलाया गया था। दो दिनों तक इस बिल पर चर्चा हुई। सरकार की ओर से इस बिल को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए इसे पास कराने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन बहुमत जुटाने में असफल रही।