CBI Raid: CBI की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख रिश्वत लेते सब- इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 5 लाख की थी डिमांड

CBI Raid: CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी को एक लाख रुपये की पहली किस्त लेते समय पकड़ा गया,मामले को निपटाने के बदले कुल तीन लाख रुपये की डील कर चुका था।

रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार - फोटो : social media

CBI Raid: भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने 1 लाख रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी अनुसार सब इंस्पेक्टर ने  3 लाख रुपए की डिमांड की थी। मामला बाहरी जिले के पश्चिम विहार वेस्ट थाने का है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने एक सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी को एक लाख रुपये की पहली किस्त लेते समय पकड़ा गया।

5 लाख की डिमांड 3 लाख में डील 

CBI सूत्रों के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर एक मामले को निपटाने के बदले शुरुआत में 5 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। बाद में बातचीत के जरिए सौदा 3 लाख रुपये में तय हुआ। इसी डील के तहत पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये लेते समय CBI ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

26 मार्च के झगड़े से जुड़ा मामला

बताया जा रहा है कि यह मामला 26 मार्च को हुए एक झगड़े से संबंधित है। आरोप है कि सब-इंस्पेक्टर मामले में कार्रवाई को प्रभावित करने और राहत देने के बदले पैसे की मांग कर रहा था। पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत CBI से की, जिसके बाद एजेंसी ने कई दिनों तक बातचीत की निगरानी की और फिर कार्रवाई की।

आरोपी सब-इंस्पेटर निलंबित

इस कार्रवाई के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी सब-इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, आगे चलकर उसे बर्खास्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। CBI की ओर से इस साल अब तक 20 से अधिक पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया जा चुका है, जिससे साफ है कि एजेंसी भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।