IAS Transfer news - केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल - नीतीश कुमार के पूर्व प्रधान सचिव चंचल कुमार की दिल्ली में बढ़ी धमक

IAS Transfer news - -बिहार के पूर्व प्रधान सचिव चंचल कुमार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के नए सचिव होंगे। यूपी कैडर के भुवनेश कुमार को पर्यटन सचिव बनाया गया है। केंद्र सरकार में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की पूरी लिस्ट।

Patna - कैबिनेट नियुक्ति समिति (ACC) ने केंद्र सरकार के प्रशासनिक ढांचे में बड़े फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की नई तैनातियों को मंजूरी दी है। इसमें सबसे प्रमुख नाम चंचल कुमार का है, जो अब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे 

चंचल कुमार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की कमान

बिहार कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी चंचल कुमार, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव के रूप में लंबे समय तक कार्य कर चुके हैं, अब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव नियुक्त किए गए हैं । वह श्री संजय जाजू (IAS TG:92) का स्थान लेंगे । वर्तमान में चंचल कुमार पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (DoNER) के सचिव के पद पर कार्यरत थे 

भुवनेश कुमार बने पर्यटन सचिव


यूपी कैडर के 1995 बैच के आईएएस अधिकारी भुवनेश कुमार को नया पर्यटन सचिव बनाया गया है । वह वर्तमान में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे । वह श्री श्रीवत्सा कृष्णा (IAS KN:94) की जगह लेंगे, जिन्हें अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है । 

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां

  • निवेदिता शुक्ला वर्मा (UP:91): इन्हें प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग का सचिव बनाया गया है। साथ ही इनके पास पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा 

    रोहित कंसल (AGMUT:95): इन्हें ग्रामीण विकास विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। वह 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे शैलेश कुमार सिंह का स्थान लेंगे 


  • संजय लोहिया (AM:94): इन्हें वित्तीय सेवा विभाग (DFS) में सचिव नियुक्त किया गया है। वह 31 मई 2026 को एम. नागराजू की सेवानिवृत्ति के बाद कार्यभार संभालेंगे 

    अभिषेक सिंह (NL:95): इन्हें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) का महानिदेशक (DG) नियुक्त किया गया है