TMC सांसद पर PM मोदी ने ली ऐसी चुटकी, सदन में जमकर लगे ठहाके
New Delhi : देश की राजनीति में आधी आबादी की भूमिका को लेकर एक बार फिर नई बहस छिड़ गई है। आज गुरवार16 अप्रैल को महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े बिल पर लोकसभा में चर्चा जारी है। इस चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी पर कुछ ऐसा बोला, जिससे पूरे सदन में ठहाके लगने लगे।
दरअसल लोकसभा में पीएम मोदी का संबोधन हो और विपक्ष पीएम को अपनी चुटकी लेने का मौका ना दे, ऐसा कहां होता है. आज गुरुवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ. पीएम मोदी सदन में महिला आरक्षण के समर्थन में अपना संबोधन दे रहे थे.अभी प्रधानमंत्री के संबोधन को शुरू हुए कुछ ही मिनट बीते होंगे कि विपक्ष ने एकाएक शोर मचाना शुरू कर दिया. पीएम मोदी ने पहले उन्हें कुछ देर तक बोलने दिया.
वैसे पीएम मोदीको उम्मीद थी कि ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर विपक्ष अपनी जिम्मेदारी समझते हुए उन्हें बगैर किसी रोकटोक के बोलने देंगे. लेकिन विपक्ष में बैठे टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी जब नहीं रुके. जिसके बाद पीएम मोदी ने एनडीए के सांसदों की तरफ देखते हुए कल्याण बनर्जी की जमकर चुटकी ली. उन्होंने कहा कि चलिए इनको बोल लेने दीजिए क्योंकि ये जहां हैं वहां उन्हें बोलने का मौका नहीं मिलता है. वहां इनके मुंह पर ताला लगा हुआ है. जिसके बाद सदन में जमकर ठहाका लगा.
वहीं पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा किजिन लोगों को इसमें राजनीति की बू आ रही है वो खुद को परिणामों को बीते तीस साल में देख लें. उनको लेगेगा कि उनको भी लगेगा कि इस बिल के साथ जाने में ही उनका फायदा है. मुझे लगता है इसे राजनीतिक रूप देने की जरूरत नहीं है.जब मैं संगठन के कार्यकर्ता के रूप में काम करता था उस समय एक चर्चा सुनने को मिलती थी कि देखिए ये कैसे लोग हैं, पंचायतों में आरक्षण देना है तो बड़े आराम से दे देते हैं क्योंकि उसमें उनको खुदका पद जाने का डर नहीं लगता है. ये उस समय गलियारों में बहुत चर्चा थी. इसलिए पंचायत में 50 फीसदी तक आरक्षण पहुंच गया.
अपने भाषण को खत्म करते हुए पीएम ने विपक्ष से चुटकी लेते हुए कहा कि अपने यहां जब भी कोई शुभ शुभ कार्य होता है, उसे नजर ना लग जाए इसके लिए काला टीका लगाया जाता है. पीएम ने विपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा, मैं आपका धन्यवाद करता हूं काला टीका लगाने के लिए.