भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नियुक्त किए राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रभारी और सह-प्रभारी

बीजेपी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है.....

Delhi : भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नविन विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पार्टी के प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी की ओर से जारी सूची में कई नेताओं को अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।


नई जिम्मेदारियों के बाद भाजपा के संगठनात्मक कामकाज में इन नेताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। राज्यों में पार्टी के संगठन, कार्यकर्ताओं और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के बीच समन्वय को लेकर नई टीम काम करेगी। 


बता दें कि भाजपा ने अगस्त में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया था, जिसमें हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था। इसके साथ ही संगीता यादव और रोहन गुप्ता को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई थी।





धीरज सिंह की रिपोर्ट