'इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं', राजकोषीय घाटा पर हुई बड़ी घोषणा, वित्त बजट में जानिए क्या मिला खास
income tax slabs- फोटो : news4nation
Budget 2026 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए कहा कि कि वित्त वर्ष 2026-27 में राजकोषीय घाटा GDP का 4.4% रहने का अनुमान है. वहीं, 2027 में इसे घटाकर 4.3% करने का लक्ष्य रखा गया है. सीतारमण ने कहा कि इस बार इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल 2026 से नया टैक्स कानून लागू होगा. रिर्टन 31 जुलाई तक दाखिल कर सकते हैं. ITR–1 और ITR–2 वाले रिटर्न फाइल कर सकते हैं. वित्त मंत्री ने कहा कि इनकम टैक्स एक्ट 2025, 1 अप्रैल 2026 से लागू हो जाएगा. इसके नए नियम और फॉर्म जल्द जारी किए जाएंगे. फॉर्म ऐसे बनाए जाएंगे कि आम लोगों को टैक्स भरने और नियम मानने में कोई दिक्कत न हो.