पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बीजेपी के दबाव में सुशासन बाबू ने छोड़ी बिहार की गद्दी
Desk : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार ने भाजपा के दबाव में आकर कुर्सी छोड़ी है...
Desk : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पर बड़ा दावा करते हुए लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आज सोमवार कोएनडीए पर ज़ोरदार हमला बोला। राहुल गांधी ने दावा किया कि सुशासन बाबू यानी नीतीश कुमार ने बीजेपी के दबाव में आकर बिहार के मुख्यमंत्री की गद्दी छोड़ी है।
आज तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कम्प्रोमाइज्ड हो गए थे। यानी भाजपा के 'दबाव' में आ चुके थे। इसीलिए उन्हें यह पद छोड़ना पड़ा। राहुल ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने भाजपा को एक शब्द भी नहीं कहा, वह चुपचाप सीएम की कुर्सी छोड़कर राज्यसभा चले गए। कांग्रेस नेता ने कहा कि हम भाजपा को तमिलनाडु में ऐसी सरकार बनाने की इजाज़त कभी नहीं देंगे, जिसे वे अपने कंट्रोल में रख सकें।
उन्होंने कहा कि भाजपा तमिलनाडु में भी ऐसी ही सरकार चाहती है जिसे वह पूरी तरह से कंट्रोल कर सके। उन्होंने कहा कि भाजपा बिहार की ही तरह तमिलनाडु में एक ऐसा मुख्यमंत्री बनाना चाहती है जिसे वह कंट्रोल में रख सके और ठीक वही करे, जो वे कहें।
तमिलनाडु में बिहार मॉडल दोहराना चाहती है भाजपा: राहुल
राहुल ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के पिछले कार्यों ने भाजपा को उन पर पूरी तरह से कंट्रोल करने का मौका दिया और बीजेपी तमिलनाडु में बिहार मॉडल को दोहराना चाहती हैं। उन्होंने कहा किईंडीअलायंस ऐसा कभी होने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा तमिलनाडु में भी वही हथकंडे अपना रही है ताकि अपने सहयोगी अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (AIADMK) के जरिए दिल्ली से राज्य पर शासन कर सके।
बीजेपी संविधान को नहीं मानती : राहुल
भाजपा पर संविधान को न मानने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह भगवा पार्टी लोकतंत्र और संघीय सिद्धांतों को पूरी तरह से कमज़ोर करना चाहती है और दिल्ली से शासन करना चाहती है। इस दौरान उन्होंने संघर्ष-ग्रस्त मणिपुर में जारी अशांति का ज़िक्र करते हुए गांधी ने कहा कि कभी शांतिपूर्ण रहा यह राज्य अब गृहयुद्ध की चपेट में है और उन्होंने इस पूर्वोत्तर राज्य की मौजूदा स्थिति के लिए भाजपा को ज़िम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, “उन्होंने वहाँ आग लगा दी है, सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं और मणिपुर में गृहयुद्ध अभी भी जारी है... जहाँ भी उन्हें मौका मिलता है, वे सत्ता पर कब्ज़ा करने और दिल्ली से राज्य चलाने की कोशिश करते हैं।”