Seema Haider: सचिन की सीमा छठी बार बनी माँ, सिर्फ 11 महीने बाद दूसरे बच्चे को दिया जन्म, पाकिस्तान से आई है हिन्दुस्तान
Seema Haider: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर छठी बार माँ बनी है। 11 महीने बाद उन्होंने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। सचिन सीमा का यह दूसरा बच्चा है। वहीं अपने 4 बच्चों को लेकर सीमा पाकिस्तान से भारत आई थी।
Seema Haider: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर छठी बार माँ बनी हैं। 11 महीने में सीमा हैदर ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। इससे करीब 11 महीने पहले ही उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ था। बता दें कि अपने प्रेमी सचिन मीणा के लिए सीमा पाकिस्तान से बिना वीजा के 4 बच्चों के साथ भारत आई थी तब से ही सीमा सुर्खियों में रहती हैं।
सचिन मीणा के साथ दूसरा बच्चा
बताया जा रहा है कि सीमा 2023 से ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में रह रही हैं। सचिन मीणा के साथ यह उनका दूसरा बच्चा है। इससे पहले 2014 में उनकी शादी गुलाम हैदर से हुई थी, जिनसे उन्हें चार बच्चे हैं। भारत आने के बाद सीमा ने सचिन मीणा से विवाह किया और अब उनके दो बच्चे हो चुके हैं।
सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा
सीमा हैदर और सचिन मीणा की जोड़ी अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है। भारत आने के बाद सीमा ने अपने धार्मिक जीवन से जुड़े कई वीडियो साझा किए, जिन पर देश में समर्थन और विरोध दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। वहीं पाकिस्तान में भी इस मामले को लेकर विवाद होता रहा है और उनके पहले पति की ओर से नाराजगी जताई जाती रही है।
भारत में रहने को लेकर क्या कहते हैं कानूनी विशेषज्ञ
सीमा के भारत में रहने को लेकर उठते सवालों पर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील एपी सिंह ने कहा कि सीमा अब भारत में अपने परिवार के साथ रह रही हैं। उनके पति और ससुराल यहां हैं और उन्होंने अपने सभी दस्तावेज भारत सरकार, गृह मंत्रालय और जांच एजेंसियों को सौंप दिए हैं। ऐसे में उन्हें वापस भेजे जाने का कोई सवाल नहीं उठता।