Red Fort: दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, लाल किला के सामने धमाके की साजिश में लश्कर-ए-तैयबा, सुरक्षा एजेंसियों में मची खलबली
Red Fort: अलर्ट मिलते ही दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। लाल किला, चांदनी चौक और आसपास स्थित प्रमुख मंदिरों समेत अन्य धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क
Red Fort: राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों को संभावित आतंकी खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। विशेष रूप से लाल किले के आसपास और चांदनी चौक क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया इनपुट के आधार पर ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की निगरानी कड़ी कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा भारत में बड़ी वारदात की साजिश रच सकता है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 6 फरवरी को मस्जिद में हुए विस्फोट के बाद बदले की भावना से भारत में संवेदनशील स्थलों को निशाना बनाने की कोशिश की आशंका जताई गई है।
भारी मात्रा पर पुलिस बल तैनात
जानकारी अनुसरा चांदनी चौक स्थित प्रमुख मंदिरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड भी तैनात कर दिए गए हैं। आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की है।
अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसी
फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष 10 नवंबर 2025 को लाल किला के पास हुए एक बड़े विस्फोट में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। जांच में उस हमले के तार आतंकी नेटवर्क से जुड़े पाए गए थे।