National News : हैदराबाद में नई BMW कार खरीदने पर सगुन में किन्नरों ने मांगे 2 लाख रुपये, विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

National News : हैदराबाद में BMW कार की डिलीवरी मिलते ही वहां किन्नरों का एक समूह पहुंच गया और कार मालिक को चारों तरफ से घेर लिया। सगुन में उन्होंने 2 लाख रूपये मांगे......पढ़िए आगे

किन्नरों का हंगामा - फोटो : SOCIAL MEDIA

N4N DESK : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति को नई लग्जरी कार खरीदना भारी पड़ गया। हाल ही में एक शख्स ने बीएमडब्ल्यू कार खरीदी थी। कार की डिलीवरी मिलते ही वहां किन्नरों का एक समूह पहुंच गया और कार मालिक को चारों तरफ से घेर लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, किन्नरों के इस समूह ने नई गाड़ी की बधाई और शगुन के नाम पर कार मालिक से सीधे 2 लाख रुपये की भारी-भरकम मांग कर डाली। जब कार मालिक ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई और इनकार किया, तो किन्नरों ने हंगामा शुरू कर दिया और उसे कथित तौर पर मानसिक रूप से परेशान व प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

घंटों चले इस ड्रामे और प्रताड़ना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। यूज़र्स पुलिस और प्रशासन से ऐसे जबरन वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह पहला मामला नहीं है जब हैदराबाद या देश के अन्य हिस्सों में शगुन के नाम पर इस तरह की दबंगई और मोटी रकम ऐंठने की घटनाएं सामने आई हों। गाड़ियों की डिलीवरी, शादी-ब्याह और बच्चों के जन्म के मौकों पर शगुन के नाम पर होने वाली इस तरह की जबरन वसूली आम नागरिकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनती जा रही है।