Panchang 2 june 2026: आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त! जानें किस समय करें शुभ कार्य, हनुमान जी की कृपा पाने के लिए करें यह खास उपाय

Panchang 2 june 2026: जानिए आज की तिथि, नक्षत्र, राहुकाल, गुलिक काल, यमगंड, चंद्रमा की स्थिति और मंगलवार का विशेष उपाय। पढ़ें आज का संपूर्ण पंचांग।

आज का पंचांग- फोटो : freepik

Panchang 2 june 2026: आज 2 जून 2026 मंगलवार का दिन है। सूर्य उत्तरायण में हैं और ग्रीष्म ऋतु चल रही है। आज द्वितीया तिथि शाम 7 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी। चंद्रमा पूरे दिन धनु राशि में रहेंगे। आज मूल नक्षत्र रात 10 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। साध्य योग सुबह 7 बजकर 16 मिनट तक रहेगा, फिर शुभ योग शुरू होगा। तैतिल करण सुबह 5 बजकर 49 मिनट तक रहेगा और उसके बाद गरज करण लग जाएगा।

आज के दिन कुछ समय ऐसे भी हैं जिन्हें शुभ कार्यों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। राहुकाल दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से शाम 5 बजे तक रहेगा। गुलिक काल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। यमगंड सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस दौरान नए और महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।

चंद्रमा मूल नक्षत्र में रहेंगे

आज चंद्रमा मूल नक्षत्र में रहेंगे। मूल नक्षत्र धनु राशि के 0 डिग्री से 13 डिग्री 20 मिनट तक माना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी केतु हैं, जबकि इसकी राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। इस नक्षत्र की देवी निर्ऋति मानी जाती हैं, जिन्हें परिवर्तन और विनाश की देवी कहा जाता है। इसका प्रतीक पेड़ की जड़ें हैं। ज्योतिष के अनुसार मूल नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग स्वाभिमानी, अनुशासित और गंभीर स्वभाव के होते हैं। वे ईमानदार, उदार और धार्मिक विचारों वाले माने जाते हैं। ऐसे लोगों में आत्मचिंतन करने की अच्छी क्षमता होती है। वे अपने ज्ञान और समझ के बल पर समाज में अलग पहचान बना सकते हैं।

हनुमान जी की पूजा करना शुभ

आज के दिन हनुमान जी की पूजा करना शुभ माना गया है। हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगलवार के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनना भी शुभ माना जाता है। इसके साथ ही मसूर की दाल का दान करना भी लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इन उपायों को करने से धार्मिक कार्यों में सफलता मिलती है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।