Panchang 12 may 2026: ज्येष्ठ कृष्ण दशमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें आज पूजा के लिए कौन सा समय रहेगा सबसे शुभ

Panchang 12 may 2026: 12 मई 2026 का पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त जानें। आज की तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और मंगलवार के उपाय पढ़ें।

12 मई 2026 का पंचांग- फोटो : social media

Panchang 12 may 2026: धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से 12 मई 2026 मंगलवार का दिन  खास माना जा रहा है। आज सूर्य उत्तरायण में हैं और वसंत ऋतु चल रही है। आज दशमी तिथि दोपहर 2 बजकर 52 मिनट तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रात 1 बजकर 17 मिनट तक रहेगा, फिर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र शुरू होगा। आज वैधृति योग रात 11 बजकर 20 मिनट तक रहेगा, उसके बाद विष्कुम्भ योग शुरू होगा।

आज चंद्रमा शाम 7 बजकर 25 मिनट तक कुंभ राशि में रहेंगे, फिर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। दिन के पहले भाग में सोच और फैसलों में गंभीरता रहेगी, जबकि शाम के बाद भावनाएं और संवेदनशीलता बढ़ सकती है। आज का राहुकाल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस समय कोई नया या शुभ काम शुरू करने से बचना चाहिए। गुलिक काल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा और यमगंड सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।

आज चंद्रदेव कहां विराजमान रहेंगे?

आज चंद्रदेव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। यह नक्षत्र कुंभ राशि के 20 डिग्री से लेकर मीन राशि के 3 डिग्री 20 मिनट तक माना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी बृहस्पति देव हैं। इसका संबंध ज्ञान, आध्यात्म और गहरी सोच से माना जाता है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग आमतौर पर ईमानदार, समझदार और भरोसेमंद होते हैं। इन्हें संगीत, कला और रचनात्मक कामों में रुचि रहती है। ऐसे लोग दूसरों की मदद करने वाले और अच्छे वक्ता माने जाते हैं, लेकिन कभी-कभी मन में असमंजस भी बना रहता है।

आज का उपाय काफी शुभ

आज का उपाय काफी शुभ माना गया है। मंगलवार होने के कारण हनुमान जी की पूजा करना लाभकारी रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को चोला चढ़ाएं। लाल मसूर की दाल का दान करना भी शुभ माना गया है। इससे जीवन में साहस, ऊर्जा और सकारात्मकता बढ़ती है।