Today Horoscope: वृश्चिक राशि में चंद्रमा का गोचर, मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

Today Horoscope: आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कन्या समेत सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

Today Horoscope: 11 नवंबर 2026 का दिन ग्रहों की चाल के लिहाज से खास रहने वाला है। आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इससे चंद्रमा, शनि और मंगल के बीच त्रिकोण योग बनेगा। वहीं, तुला राशि में सूर्य और बुध की युति का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। ग्रहों की इस स्थिति से मिथुन और कन्या समेत कई राशियों को लाभ मिल सकता है। कुछ राशियों को खर्च और सेहत के मामले में सावधान रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।


मेष राशि: अचानक खर्च बढ़ सकता है


मेष राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। हालांकि, काम का दबाव रहने से थकान महसूस हो सकती है। आपको परिवार और सामाजिक जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। भाई-बहनों के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे और उपहारों का लेन-देन भी हो सकता है।कारोबार में लाभ मिलने के योग हैं। खासकर धातु से जुड़े काम करने वालों को फायदा हो सकता है। हालांकि, अचानक कुछ ऐसे खर्च सामने आ सकते हैं जिनकी आपने उम्मीद नहीं की होगी। सेहत को लेकर भी लापरवाही न करें।


वृषभ राशि: रिश्तों में बढ़ेगा प्यार


वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार के लिहाज से अच्छा रह सकता है। अपनी कला, रचनात्मकता और बातचीत के तरीके से आपको कई कामों में फायदा मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। विदेश से जुड़े कामों में लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ छोटी या लंबी दूरी की यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है।


मिथुन राशि: कारोबार में लाभ के योग


मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। कारोबार में लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कोई बड़ा मौका मिल सकता है। रिश्तेदारों के साथ तालमेल बनाकर चलें। किसी जरूरतमंद की मदद भी करनी पड़ सकती है। काम की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है और किसी सहकर्मी की जिम्मेदारी भी आपके ऊपर आ सकती है।


कर्क राशि: काम का दबाव बढ़ सकता है


कर्क राशि वालों को आज मेहनत के अनुसार सफलता मिल सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में काम का दबाव अचानक बढ़ सकता है। परिवार और सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में धन खर्च हो सकता है। किसी के लालच या बहकावे में आकर आर्थिक फैसला न लें। भाइयों का सहयोग मिल सकता है। किसी काम से यात्रा भी करनी पड़ सकती है।


सिंह राशि: मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी


सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अपनी प्रबंधन क्षमता दिखाने का है। सरकारी कामकाज में सावधानी बरतें, क्योंकि किसी तकनीकी परेशानी के कारण काम अटक सकता है। पिता का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान और प्रभाव बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में भावुक होकर कोई फैसला लेने से बचें।


कन्या राशि: कार्यक्षेत्र में मिलेगी तारीफ

 

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी, जिससे मन खुश रहेगा। किसी पुराने दोस्त या परिचित से मुलाकात हो सकती है। पढ़ाई के मामले में विद्यार्थियों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। शाम तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी रिश्तेदार से मिलने का मौका भी मिल सकता है।


तुला राशि: खर्च पर रखना होगा नियंत्रण


तुला राशि वालों का आज का दिन मनोरंजन और मेल-मिलाप में बीत सकता है। किसी रिश्तेदार से मुलाकात होने की संभावना है। हालांकि, खर्च बढ़ सकता है, इसलिए पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लें।भावुक होकर कोई कदम उठाने से बचें। धार्मिक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी। बच्चों की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।


वृश्चिक राशि: कामकाज में रहें सतर्क


वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चीला रह सकता है। कोई व्यक्ति आपकी भावुकता का फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है। ससुराल पक्ष के लोगों से सहयोग मिलेगा, लेकिन जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में अपने काम को लेकर सतर्क रहें। दिन के दूसरे हिस्से में नई जिम्मेदारी मिलने से मानसिक दबाव बढ़ सकता है।


धनु राशि: आर्थिक लाभ के मौके मिलेंगे


धनु राशि वालों को आज चंद्रमा के गोचर से फायदा मिल सकता है। दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रह सकती है, लेकिन बाद में काम में तेजी आएगी। आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। पहले किए गए कामों का भी फायदा मिलेगा। घर के बड़े लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप कोई अच्छा और पुण्य का काम कर सकते हैं। घर में भी किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है।


मकर राशि: कारोबार में मिल सकता है लाभ


मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। आपको अपने काम पर पूरी लगन से ध्यान देना होगा। सुख-सुविधाओं का आनंद लेने का मौका मिलेगा और कारोबार में लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। धार्मिक कामों में मन लगेगा और पसंद का भोजन करने का मौका मिलेगा। पुराने कामों से भी फायदा हो सकता है।


कुंभ राशि: सेहत का रखें ध्यान


कुंभ राशि वालों के लिए पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। हालांकि, किसी रिश्तेदार की मदद के लिए आपको आगे आना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम करने का मौका मिलेगा। शाम का समय मनोरंजन में बीत सकता है। संतान की ओर से खुशी मिलेगी। परिवार और सेहत से जुड़े कामों पर खर्च बढ़ सकता है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका भी मिलेगा।


मीन राशि: मन में बनी रह सकती है उलझन


मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में पहचान बनाने वाला हो सकता है। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं, लेकिन काम का दबाव भी बना रहेगा। किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। संतान से जुड़े मामलों को लेकर चिंता हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी बात को लेकर मन में उलझन रह सकती है। पैसों के लेन-देन में भी सतर्क रहें।