Today Horoscope: आज किसकी खुलेगी किस्मत? मेष से मीन तक पढ़ें पूरा राशिफल
Today Horoscope: आज का राशिफल मेष से मीन तक जानें। 12 राशियों के लिए करियर, नौकरी, धन, प्रेम, परिवार, स्वास्थ्य और शुभ रंग-अंक की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
Today Horoscope: आज का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। पंचांग के अनुसार शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और चंद्रमा धनु राशि में रहेगा। बुधवार होने के कारण भगवान गणेश की पूजा करना शुभ माना जाता है। ग्रहों की स्थिति के चलते कुछ राशियों को नौकरी, व्यापार, धन और पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, जबकि कुछ लोगों को खर्च और सेहत को लेकर सावधानी रखनी होगी।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। कामकाज में व्यस्तता रहेगी और आपके काम की तारीफ भी हो सकती है। हालांकि नौकरी करने वाले लोगों को काम के दौरान सावधानी रखनी होगी। परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी से किया वादा पूरा करने का प्रयास करें और हर काम के लिए दूसरों पर निर्भर रहने से बचें। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 1
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों की आय के नए रास्ते खुल सकते हैं, लेकिन खर्च और कमाई के बीच संतुलन रखना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में किसी जूनियर से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी परेशानी को नजरअंदाज न करें। किसी तनाव को लेकर पिता से बात करना फायदेमंद रहेगा। किसी से मांगकर वाहन चलाने और अनजान व्यक्ति के साथ पैसों का लेनदेन करने से बचें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक अपनी बुद्धि और समझदारी से लिए गए फैसलों से लाभ पा सकते हैं। पारिवारिक मामलों में दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहने से बचें। किसी अनजान व्यक्ति के साथ जरूरी जानकारी साझा न करें। संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, जिसे परिवार के बड़े लोगों की सलाह से सुलझाने की कोशिश करें। पुरानी गलतियों से सीख लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 3
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के काम की कार्यक्षेत्र में सराहना हो सकती है और अधिकारी भी आपके काम से खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और समझ बनी रहेगी। भाई को दी गई जिम्मेदारी पूरी हो सकती है। पिता की सेहत का ध्यान रखें। व्यापार से जुड़ी पुरानी परेशानियां कम हो सकती हैं। विद्यार्थियों की नई चीजें सीखने में रुचि बढ़ेगी। काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 4
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही नाराजगी को दूर करने की कोशिश करें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है, वरना तनाव बढ़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। राजनीति से जुड़े लोगों के संपर्क बढ़ सकते हैं और उन्हें कोई सम्मान मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े काम अच्छे रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए लिए गए फैसले लाभ दे सकते हैं। पुराना लेनदेन भी पूरा होने की संभावना है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी से मन प्रसन्न रहेगा। वाहन खरीदने के लिए लोन लेने की योजना बना सकते हैं।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 3
तुला राशि
तुला राशि के जातक परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मां के साथ अपनी कोई इच्छा साझा कर सकते हैं। नौकरी से जुड़ी परेशानी को साथियों के साथ बातचीत करके सुलझाने की कोशिश करें। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन किसी भी निवेश का फैसला सोच-समझकर लें। संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: ब्राइट ब्लू | शुभ अंक: 2
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। सरकारी योजनाओं से जुड़े निवेश में लाभ मिलने की संभावना है। तकनीकी परेशानियां दूर होने से काम में राहत मिलेगी। किसी कानूनी मामले में सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी। दूर रहने वाले किसी परिजन की याद आ सकती है। दूसरों की बातों पर तुरंत भरोसा करने से बचें।
शुभ रंग: गहरा लाल | शुभ अंक: 9
धनु राशि
धनु राशि वालों को माता-पिता और घर के बड़े लोगों की सलाह पर ध्यान देना चाहिए। पिता आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं। कामकाज में अचानक बदलाव करना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। अविवाहित लोगों के जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और गैरजरूरी चीजों पर पैसा खर्च करने से बचें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
मकर राशि
मकर राशि वालों को किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार की समस्याओं को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। घर में मेहमान के आने से माहौल अच्छा रहेगा। संतान के करियर को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। सरकारी योजनाओं में निवेश करने से पहले पूरी जानकारी लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: नेवी ब्लू | शुभ अंक: 8
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए व्यापार के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। सहकर्मियों से काम को लेकर उपयोगी सलाह मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़े मानसिक दबाव से राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। अपनी कला और प्रतिभा से लोगों को प्रभावित करेंगे।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 6
मीन राशि
मीन राशि वालों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। कोई खोई हुई प्रिय वस्तु वापस मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और इससे मानसिक शांति मिल सकती है। दूसरों के निजी मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देने से बचें। किसी काम को लेकर चल रही चिंता भी कम हो सकती है।