Today Panchang 18 May 2026: पूजा से पहले जरूर जान लें आज का शुभ मुहूर्त, ज्येष्ठ शुक्ल द्वितीया तिथि में कब करें पूजा?

Today Panchang 18 May 2026: 18 मई 2026 का पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त जानें। राहुकाल, तिथि, नक्षत्र, योग, करण और आज के उपाय।

आज का धार्मिक अपडेट- फोटो : freepik

Today Panchang 18 May 2026: अंग्रेजी तारीख 18 मई 2026, दिन सोमवार है। सूर्य उत्तरायण और उत्तर गोल में स्थित हैं। इस समय वसंत ऋतु चल रही है। आज द्वितीया तिथि शाम 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी।

आज रोहिणी नक्षत्र दोपहर 11 बजकर 32 मिनट तक रहेगा, उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ होगा। सुकर्मा योग रात 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा, फिर धृति योग शुरू होगा। बालव करण सुबह 7 बजकर 46 मिनट तक रहेगा, इसके बाद कौलव करण शुरू हो जाएगा।चंद्रमा आज रात 10 बजकर 5 मिनट तक वृषभ राशि में रहेंगे, उसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।

आज का राहुकाल कब शुरू होगा?

आज का राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक रहेगा। इस समय कोई शुभ काम शुरू करने से बचना चाहिए। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। वहीं सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक यमगंड काल रहेगा। आज चंद्रदेव रोहिणी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। रोहिणी नक्षत्र वृषभ राशि के 10 डिग्री से 23 डिग्री 20 मिनट तक माना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी चंद्रदेव हैं और राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। इसके देवता ब्रह्मा या प्रजापति माने जाते हैं। इसका प्रतीक बैलगाड़ी का पहिया है।

रोहिणी नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग कैसे होते हैं?

रोहिणी नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग कला और रचनात्मक कार्यों में अच्छे माने जाते हैं। ये लोग ईमानदार, शांत और जमीन से जुड़े होते हैं। बातचीत करने में माहिर होते हैं और व्यापार में भी अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। इनके अंदर आकर्षण और प्रेम भावना भी अधिक होती है। आज के उपाय के रूप में शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाएं और अक्षत अर्पित करें। सोमवार के दिन सफेद मिठाई या दूध का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।