Today Panchang: 3 अगस्त 2026 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र और आज का उपाय

Today Panchang: 3 अगस्त 2026, सोमवार का पंचांग पढ़ें। जानें तिथि, नक्षत्र, योग, करण, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आज का विशेष उपाय।

Today Panchang: आज 3 अगस्त 2026, सोमवार का दिन है। यह दिन शक संवत 1948, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और विक्रम संवत 2083 के अनुसार है। सूर्य दक्षिणायन में हैं और वर्षा ऋतु चल रही है। आज पंचमी तिथि रात 10 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी। उत्तरभाद्रपद नक्षत्र रात 10 बजे तक रहेगा, उसके बाद रेवती नक्षत्र का आरंभ होगा। सुकर्मा योग रात 9 बजकर 13 मिनट तक रहेगा, फिर धृति योग शुरू होगा। कौलव करण सुबह 11 बजकर 8 मिनट तक रहेगा, इसके बाद तैतिल करण शुरू हो जाएगा।

आज चंद्रमा पूरे दिन और रात मीन राशि में रहेंगे। सूर्य देव कर्क राशि में स्थित हैं।आज सूर्योदय सुबह 5 बजकर 43 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 7 बजकर 11 मिनट पर होगा। चंद्रोदय रात 9 बजकर 54 मिनट पर होगा, जबकि चंद्रास्त 4 अगस्त की सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर होगा। आज का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 3 बजकर 55 मिनट से 4 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। अमृत काल शाम 5 बजकर 7 मिनट से 6 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। यह समय शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है।

राहुकाल का समय

चौघड़िया के अनुसार सुबह 5 बजकर 43 मिनट से 7 बजकर 24 मिनट तक अमृत चौघड़िया रहेगा, जो सबसे शुभ माना जाता है। सुबह 9 बजकर 5 मिनट से 10 बजकर 46 मिनट तक शुभ चौघड़िया रहेगा। इस दौरान महत्वपूर्ण कार्य शुरू किए जा सकते हैं। आज राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक रहेगा। इस समय किसी नए या महत्वपूर्ण काम की शुरुआत करने से बचना चाहिए। यमगंड सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। गुलिक काल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक रहेगा।

भगवान शिव की पूजा विशेष फल देने वाली है

आज सोमवार होने के कारण भगवान शिव की पूजा विशेष फल देने वाली मानी गई है। शिवलिंग पर जल और कच्चा दूध अर्पित करें। बेलपत्र चढ़ाएं और श्रद्धा से "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की परेशानियां कम होती हैं।