Today Panchang: जानें 11 मई 2026 का पंचांग! समझें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र

Today Panchang: 11 मई 2026 का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र और आज के उपाय जानिए। सोमवार के दिन शिव पूजा और मंत्र जाप का खास महत्व।

11 मई 2026 का पंचांग- फोटो : freepik

Today Panchang: ज्योतिष के अनुसार 11 मई 2026 सोमवार का दिन  खास माना जा रहा है। आज नवमी तिथि दोपहर 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। चंद्रमा पूरे दिन और रात कुंभ राशि में गोचर करेगा। शतभिषा नक्षत्र रात 1 बजकर 28 मिनट तक रहेगा, उसके बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र शुरू होगा।

आज इन्द्र योग रात 1 बजकर 4 मिनट तक रहेगा, फिर वैधृति योग शुरू होगा। गरज करण दोपहर 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा, इसके बाद वणिज करण आरंभ होगा। वणिज करण 12 मई की रात 3 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। आज का शुभ समय दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक माना गया है। वहीं अमृत काल शाम 6 बजकर 5 मिनट से 7 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। इस दौरान शुभ कार्य करना अच्छा माना जाता है।

आज के अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक रहेगा। गुलिक काल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक रहेगा। यमगंड सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इन समय में नए और शुभ काम शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है। आज चंद्रमा शतभिषा नक्षत्र में रहेगा। यह नक्षत्र कुंभ राशि के 6 डिग्री 40 मिनट से 20 डिग्री तक माना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी राहु हैं और राशि स्वामी शनिदेव हैं। शतभिषा नक्षत्र के देवता वरुण देव माने जाते हैं, जो जल के देवता हैं। इसका प्रतीक खाली वृत्त यानी शून्य माना जाता है।

शतभिषा नक्षत्र में जन्मे लोग बुद्धिमान

ज्योतिष के अनुसार शतभिषा नक्षत्र में जन्मे लोग बुद्धिमान, सच्चे, स्वतंत्र सोच वाले और समस्याओं का हल निकालने में माहिर माने जाते हैं। ऐसे लोग रचनात्मक होते हैं और उनका स्वभाव थोड़ा रहस्यमयी भी हो सकता है। आज के उपाय के रूप में शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल चढ़ाना शुभ माना गया है। सोमवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करना और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करना लाभकारी रहेगा। इससे मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।