Today Panchang: अष्टमी तिथि का प्रभाव, उत्तर फाल्गुनी-हस्त नक्षत्र का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Today Panchang: 22 जून 2026 का आज का पंचांग पढ़ें। जानें अष्टमी तिथि, उत्तर फाल्गुनी और हस्त नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, गुलिकाल, यमगंड और आज का विशेष उपाय।

आज का पंचांग अपडेट- फोटो : freepik

Today Panchang: शक संवत 1948, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि, सोमवार और विक्रम संवत 2083 है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार आज 22 जून 2026 है। सूर्य उत्तरायण में है, उत्तर गोल में स्थित है और ग्रीष्म ऋतु चल रही है। आज राहुकाल सुबह 7 बजकर 9 मिनट से 8 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। अष्टमी तिथि दोपहर 3 बजकर 39 मिनट तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी।

आज उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इसके बाद हस्त नक्षत्र शुरू होगा। व्यतीपात योग सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा, फिर वरीयान योग का आरंभ होगा। बव करण दोपहर 3 बजकर 39 मिनट तक रहेगा और उसके बाद बालव करण शुरू हो जाएगा। चंद्रमा पूरे दिन और पूरी रात कन्या राशि में रहेगा।

शुभ मुहूर्त भी जान लेना जरूरी 

अगर सूर्योदय और सूर्यास्त की बात करें तो आज सूर्योदय सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 7 बजकर 22 मिनट पर होगा। आज का व्रत और त्योहार भी खास है। आज धूमावती जयंती मनाई जाएगी, जिसका धार्मिक महत्व बहुत अधिक माना जाता है। आज का शुभ मुहूर्त भी जान लेना जरूरी है। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। यह समय शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है। आज अमृत काल उपलब्ध नहीं है।

आज के अशुभ मुहूर्त की बात

आज के अशुभ मुहूर्त की बात करें तो राहुकाल सुबह 7 बजकर 9 मिनट से 8 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। गुलिकाल दोपहर 2 बजकर 8 मिनट से 3 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। यमगंड सुबह 10 बजकर 38 मिनट से दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। इन समयों में नए और शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए। आज सोमवार है, जो भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। आज के उपाय के रूप में शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है और मन शांत रहता है। भगवान शिव की कृपा भी बनी रहती है।