Bihar Teacher Transfer: सीएम सम्राट ने ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए जारी किया ब्लूप्रिंट, इस दिन से शुरु होगा शिक्षकों का तबादले का दौर, ट्रांसफर-पोस्टिंग के नए मैनिफेस्टो से मचेगा हड़कंप
Bihar Teacher Transfer: बिहार के शिक्षा महकमे में सालों से एक ही जगह खूंटा गाड़कर बैठे शिक्षकों के लिए खुशखबरी आ गया है।..
Bihar Teacher Transfer: बिहार के शिक्षा महकमे में सालों से एक ही जगह खूंटा गाड़कर बैठे शिक्षकों के लिए खुशखबरी आ गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ़ कर दिया है कि जून के महीने में सूबे के भीतर टीचरों का बहुत बड़ा ट्रांसफर-पोस्टिंग एक्टिव होने जा रहा है। शेखपुरा के एक जलसे में मुख्यमंत्री ने इसका पूरा ब्लूप्रिंट खोलकर रख दिया कि किस मोहरे को कहां फिट किया जाएगा।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महकमे के आला अफसरों को सख्त ऑर्डर जारी करते हुए कहा है कि इस बार व्यवस्था ऐसी होगी कि कोई अपने घर से दूर न भटके।जो महिला टीचर हैं, उन्हें उनके अपने पंचायत के ठीक बगल वाले पंचायत मेंपोस्टिंग दी जाएगी।पुरुष मास्टर साहब लोगों को उनके अपने ब्लॉक के पड़ोसी ब्लॉक में तबादला किया जाएगा।
सीएम ने कहा कि हम उन्हें मकान का किराया नहीं दे रहे हैं, लेकिन उनकी हिफाजत और सहूलियत के लिए सरकार उनके साथ खड़ी है। पूरी व्यवस्था ऐसी होगी कि वे अपने घर से ही जाकर बच्चों को पढ़ा सकें।
इस बीच, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भी विभाग के सुस्त बाबुओं और अफसरों के खिलाफकड़ा निर्देश जारी कर दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि छात्रों और गार्जियनों की शिकायतों को अब दराजों में दबाकर नहीं रखा जा सकेगा।स्कॉलरशिप, एडमिशन , सर्टिफिकेट या स्कूल से जुड़ी किसी भी समस्या का निपटारा हर हाल में अधिकतम 30 दिनों के अंदर करना ही होगा।अगर 30 दिनों में फाइल आगे नहीं बढ़ी या समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो जिम्मेदार अफसर को लिखित में कारण बताना होगा कि फाइल पर कुंडली क्यों मारी गई थी।
शिक्षा विभाग अब इसके लिए एक तगड़ी एसओपी यानी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर तैयार कर रहा है, जिसमें हर शिकायत की कैटगरी तय होगी और तय दिनों के अंदर उसका खेल खत्म करना अनिवार्य होगा।
ब्यूरो रिपोर्ट