NEET PG 2025: NEET PG परीक्षा तिथि घोषित, इस दिन दो पालियों में होगा एग्जाम, जानिए पूरा डिटेल

NEET PG 2025: NEET PG 2025 परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। साथ ही एग्जाम से जुड़ी जरुरी जानकारी भी दी गई है। आइए जानते ही परीक्षा से जुड़ी सारी डिटेल्स को...

NEET PG 2025
NEET PG 2025- फोटो : social media

NEET PG 2025:  नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2025 परीक्षा की फाइनल डेट जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET) PG 2025 का आयोजन 15 जून 2025 को होगा। यह परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। NBEMS ने अपने नोटिस में यह भी स्पष्ट किया कि NEET PG 2025 से संबंधित सूचना बुलेटिन को सही समय पर आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।

इंटर्नशिप पूरी करने की डेडलाइन 31 जुलाई

NBEMS ने इससे पहले दिसंबर 2024 में यह घोषणा की थी कि NEET PG में शामिल होने के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 होगी।

52,000 सीटों के लिए दो लाख उम्मीदवार देंगे परीक्षा

NEET PG परीक्षा के माध्यम से देशभर में लगभग 52,000 पोस्ट-ग्रेजुएट सीटों के लिए हर साल करीब दो लाख MBBS ग्रेजुएट परीक्षा में शामिल होते हैं। पिछले साल पहली बार NEET PG परीक्षा को एक शिफ्ट के बजाय दो शिफ्ट में आयोजित किया गया था। परीक्षा 11 अगस्त 2024 को हुई थी, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक थी। बोर्ड ने दो शिफ्ट में परीक्षा कराने को लेकर स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया सभी उम्मीदवारों को समान अवसर देने के लिए अपनाई गई थी और इसमें किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया गया था।

NEET UG 2025: परीक्षा 4 मई को, रजिस्ट्रेशन जारी

NEET UG 2025 की परीक्षा 4 मई 2025 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 7 फरवरी 2025 से शुरू हो चुके हैं।

NEET UG 2025 रजिस्ट्रेशन फीस:

जनरल कैटेगरी: ₹1,700

EWS/OBC (NCL): ₹1,600

SC/ST/PwBD/थर्ड जेंडर: ₹1,000

विदेशी परीक्षा केंद्र चुनने वाले उम्मीदवारों के लिए: ₹9,500

रजिस्ट्रेशन के लिए अब APAAR ID जरूरी नहीं

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 26 जनवरी 2025 को जारी नई गाइडलाइन में स्पष्ट किया कि NEET UG 2025 परीक्षा के लिए अब APAAR ID अनिवार्य नहीं होगी। इससे पहले 14 जनवरी 2025 को NTA ने उम्मीदवारों से अपने आधार कार्ड अपडेट करने और AAPAR ID (एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स - ABC ID) से लिंक करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, अब यह प्रक्रिया अनिवार्य नहीं होगी। NEET PG और UG परीक्षाओं को लेकर अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों पर विजिट कर सकते हैं।

Editor's Picks