NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी, 11 लाख से ज्यादा छात्र सफल, पंजाब - हरियाणा के छात्रों ने का बजा डंका

NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है और इस बार पंजाब और हरियाणा के छात्रों ने पूरे देश में अपनी शानदार सफलता का परचम लहराया है। टॉप रैंक हासिल करने वाले छात्रों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में दमदार प्रदर्शन किया है। अब लाखों उम्मीदवारों की नजर काउंसल

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर शाम NEET UG 2026 का बहुप्रतीक्षित रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया। तय समय पर रिजल्ट जारी होने से देशभर के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया अब निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ेगी।

NEET UG के जरिए MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS, BSMS समेत विभिन्न मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। रिजल्ट घोषित होने के बाद अब अभ्यर्थियों की नजर काउंसलिंग प्रक्रिया पर है।

15% AIQ और 85% राज्य कोटा की होगी काउंसलिंग

रिजल्ट जारी होने के बाद Medical Counselling Committee (MCC) जल्द ही 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल जारी करेगी। वहीं 85% राज्य कोटा की काउंसलिंग संबंधित राज्य सरकारें और मेडिकल काउंसलिंग प्राधिकरण आयोजित करेंगे।

रैंक के आधार पर मिलेगा कॉलेज

काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवार अपनी ऑल इंडिया रैंक, पसंदीदा कॉलेज और उपलब्ध सीटों के आधार पर चॉइस फिलिंग करेंगे। इसके बाद सीट आवंटन (Seat Allotment) की प्रक्रिया पूरी होगी और चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित मेडिकल कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।

रिजल्ट ऐसे करें चेक

उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपने Application Number और Password/Date of Birth की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।