शांति निकेतन अकादमी के तीनों परिसरों में हर्षोल्लास से मनाई गई गांधी जयंती, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

गया। शांति निकेतन अकादमी के एपी कॉलोनी, रौना और कटारी स्थित तीनों परिसरों में गांधी जयंती का पर्व हर्षोल्लास, रचनात्मकता और ऊर्जा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के जीवन, सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को विभिन्न सांस्

गया। शांति निकेतन अकादमी के एपी कॉलोनी, रौना और कटारी स्थित तीनों परिसरों में गांधी जयंती का पर्व हर्षोल्लास, रचनात्मकता और ऊर्जा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के जीवन, सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत कथा-वाचन सत्र से हुई। युवान, केशव और ओजस्वी ने महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंग सुनाए। विद्यार्थियों ने पूरी सक्रियता और उत्साह के साथ कथा-वाचन में भाग लिया और गांधीजी के जीवन एवं विचारों को समझा।

इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सिद्धार्थ, नैज़ा, ओशु और तारा ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं सार्थक, केशव, खदीजा, नूर, अर्ज़म और माहिरा ने 'दांडी मार्च' की ऐतिहासिक झांकी प्रस्तुत कर स्वतंत्रता आंदोलन के महत्वपूर्ण अध्याय को जीवंत कर दिया।

स्वच्छता और श्रमदान का दिया संदेश

स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े कार्यक्रम में समर्थ, सानवी, भास्कर, अनाइरा, आरिफ़ और अरमान ने स्वच्छता एवं श्रमदान का संदेश देती प्रभावशाली प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने स्वच्छ समाज और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में कला एवं रचनात्मक गतिविधियों को भी विशेष स्थान दिया गया। मानसी, अंशिका, अहान, दक्ष और सूर्यवंश शरण ने 'थंब प्रिंट गतिविधि' के माध्यम से आकर्षक कलाकृतियां तैयार कीं। वहीं काव्य पाठ में काव्या कुमारी, श्री हरि और शिवा मौर्य ने ओजपूर्ण कविताओं की प्रस्तुति दी।

निबंध प्रतियोगिता में रेहान, विराट और ज़ोनैइरा ने गांधीवादी विचारों को अपनी लेखनी के माध्यम से प्रस्तुत किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में सानवी, अदिति, रेयांशु और रितिका ने रंगों के माध्यम से शांति, प्रेम और अहिंसा के संदेश को कागज पर खूबसूरती से उकेरा।

संस्थान के अध्यक्ष ने बच्चों की सहभागिता की सराहना की

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्थान के अध्यक्ष श्री हरि प्रपन्न ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, "बच्चों की यह ऊर्जा और सहभागिता यह विश्वास दिलाती है कि हमारी आने वाली पीढ़ी सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के मार्ग पर चलकर देश का नाम जरूर रोशन करेगी।"

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के विचारों से जोड़ने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्राचार्या पल्लवी सरकार ने आयोजन टीम को दी बधाई

इस अवसर पर संस्थान की प्राचार्या पल्लवी सरकार ने कहा, "गांधी जयंती हमारे बच्चों के चरित्र निर्माण का एक अवसर है। इस सफल और भव्य आयोजन के पीछे रौशनी, मेहविश, आफरीन और दीक्षा की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने अपनी मेहनत और कुशल प्रबंधन से इस पूरे कार्यक्रम को बेहतरीन तरीके से आयोजित किया।"

उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और शिक्षकों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

शांति निकेतन अकादमी के तीनों परिसरों में आयोजित गांधी जयंती समारोह ने पूरे विद्यालय परिवार को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और मानवता के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की नई प्रेरणा दी।