SSC CHSL 2024: फाइनल वैकेंसी लिस्ट जारी, वैकेंसी घटी, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, 8 फरवरी तक भरें वरीयता फॉर्म

SSC CHSL 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CHSL 2024 भर्ती की फाइनल वैकेंसी लिस्ट जारी कर दी है। जानिए अब कितने पदों पर भर्ती होगी....

 SSC CHSL 2024
SSC CHSL 2024 Final vacancy list - फोटो : social media

SSC CHSL 2024: संघ लोक सेवा आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (इंटर) स्तरीय परीक्षा (CHSL) 2024 के ऑप्शन कम प्रेफरेंस फॉर्म जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) पर जाकर 8 फरवरी तक फॉर्म भर सकते हैं और फाइनल वैकेंसी लिस्ट भी देख सकते हैं। इस बार भर्ती प्रक्रिया में रिक्त पदों की संख्या घटा दी गई है। पहले 3712 वैकेंसी थी, जिसे कम कर 3427 कर दिया गया है। 

वैंकेंसी सूची जारी

SSC ने पोस्ट-वरीयता सबमिशन विंडो खोलने के साथ अंतिम वैकेंसी सूची भी जारी कर दी है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर पद प्राथमिकताएं जमा कर सकते हैं और रिक्तियों की पूरी सूची देख सकते हैं। योग्य उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर विभाग और पदों की प्राथमिकता (प्रेफरेंस) भर सकते हैं।

कैसे भरें वरीयता फॉर्म?

विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म वेबसाइट पर उपलब्ध है।

टियर-2 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को यह फॉर्म भरना अनिवार्य होगा।

उम्मीदवार अपने लॉगिन सेक्शन के 'माई एप्लीकेशन' टैब में जाकर पद और संगठन की प्राथमिकता भर सकते हैं।

फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 8 फरवरी 2025 है।

फॉर्म सफलतापूर्वक जमा होने पर उम्मीदवार को पंजीकृत ईमेल पर पुष्टिकरण संदेश प्राप्त होगा।

पद                                                        पे लेवल          सैलरी (रुपये प्रति माह)

लोअर डिविजन क्लर्क (LDC)/JSA         पे लेवल-2        19,900 - 63,200

डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)                       पे लेवल-4         25,500 - 81,100

डेटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-A                         पे लेवल-4        25,500 - 81,100

डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)                        पे लेवल-5        29,200 - 92,300

SSC CHSL परीक्षा शेड्यूल

टियर-1 परीक्षा: 1 जुलाई से 11 जुलाई 2024

परिणाम घोषित: 6 सितंबर 2024

टियर-2 परीक्षा: 18 नवंबर 2024

उत्तर कुंजी जारी: 26 नवंबर 2024

आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि: 28 नवंबर 2024

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

Editor's Picks