Bihar counting:मंत्रियों की किस्मत दांव पर, NDA बढ़त में, नीतीश मिश्रा, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा आगे

सरकार के कई बड़े मंत्रियों की सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। सबसे बड़ी राहत की खबर डिप्टी CM सम्राट चौधरी के लिए है, जो अब एक बार फिर तारापुर से आगे हो गए हैं।

मंत्रियों की किस्मत दांव पर, NDA बढ़त में- फोटो : social Media

Bihar counting:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में एनडीए मजबूती से बढ़त बनाए हुए है। सरकार के कई बड़े मंत्रियों की सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। सबसे बड़ी राहत की खबर डिप्टी CM सम्राट चौधरी के लिए है, जो अब एक बार फिर तारापुर से आगे हो गए हैं।

मंत्रियों की वर्तमान स्थिति—कौन आगे, कौन पीछे

BJP

नीतीश मिश्रा (झंझारपुर)- आगे

सम्राट चौधरी (तारापुर) – आगे

नितिन नवीन (बांकीपुर) – आगे

विजय सिन्हा (लखीसराय) – आगे

मंगल पांडे (सीवान) – पीछे

रेणु देवी (बेतिया) – आगे

JDU

लेसी सिंह (धमदाहा) – आगे

विजय कुमार चौधरी (सरायरंजन) – आगे

कुल 36 में से 29 मंत्रियों की किस्मत आज तय हो जाएगी। इनमें BJP के 16 और JDU के 13 मंत्री शामिल हैं। दोपहर तक तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

विजय सिन्हा, पूजा के बाद बोले कि "जंगलराज के युवराज को जनता आज जवाब देगी, उनका राजनीतिक करियर खत्म होने वाला है।"

नितिन नवीन, जीत को लेकर आत्मविश्वास से भरे स्वर में कहा कि "हम 2010 से भी बड़ी जीत दर्ज करेंगे। NDA सरकार बना रही है, हमें 200 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।"