Khesari Lal Yadav: राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव की बढ़ी मुश्किल, बंगले पर चल सकता है बुलडोजर, नगर निगम ने भेजा नोटिस
Khesari Lal Yadav: छपरा से राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। खेसारी के घर पर बुलडोजर एक्शन हो सकता है। नगर निगम ने उन्हेंने नोटिस भेज कर जवाब मांगा है।
Khesari Lal Yadav: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार जो बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी पहली बार किस्तम आजमा रहे हैं उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही है। ये सुपरस्टार कोई और नहीं हैं बल्कि छपरा से राजद की टिकट से चुनाव लड़ रहे खेसारी लाल यादव हैं। खेसारी लाल यादव को नगर निगम ने नोटिस भेजा है। उनके बंगले पर बुलडोजर चल सकता है।
खेसारी को मिला नोटिस
जानकारी अनुसार मीरा भायंदर नगर निगम ने खेसारी लाल यादव के मीरा रोड स्थित बंगले पर अवैध निर्माण के आरोप में नोटिस जारी किया है। निगम ने चेतावनी दी है कि तय समय में संरचना नहीं हटाई गई तो बंगले पर बुलडोजर चलाया जाएगा।
नोटिस में क्या कहा गया है
नगर निगम के नोटिस में उल्लेख किया गया है कि खेसारी लाल यादव के बंगले के बाहर लगाए गए लोहे के एंगल और शेड अवैध हैं। इन्हें तुरंत हटाने का निर्देश दिया गया है। निगम ने साफ कहा है कि अगर निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं की गई तो अतिक्रमण विभाग खुद मौके पर पहुंचकर बलपूर्वक तोड़फोड़ करेगा।
कैसे सामने आया मामला
यह मामला अतिक्रमण जांच के दौरान सामने आया, जब अधिकारियों ने क्षेत्र में अवैध निर्माणों की पड़ताल की। जांच के दौरान खेसारी लाल यादव के बंगले पर अनधिकृत संरचना पाई गई। फिलहाल खेसारी लाल यादव और उनका परिवार बिहार में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, जिसके कारण मीरा रोड स्थित उनके घर पर कोई मौजूद नहीं था। नगर निगम ने अगली कार्रवाई से पहले जवाब देने के लिए निर्धारित समय दिया है।