Bihar Election 2025: लखीसराय में भारी बवाल, विजय सिन्हा के काफिला पर हमला, राजद कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप, कहा- बुलडोजर एक्शन होगा

Bihar Election 2025: लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय चौधरी के काफिले पर हमला हुआ है। डिप्टी सीएम ने राजद समर्थकों पर हमला का आरोप लगाया है।उनके काफिले पर कीचर फेंकने की जानकारी मिल रही है। मौके पर विजय सिन्हा के साथ नोंकझोंक भी हुई है।

विजय सिन्हा के काफिले पर हमला - फोटो : News4nation

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए  मतदान जारी है। 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। जनता लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दोपहर 1 बजे तक बिहार में  42.30 फीसदी से अधिक मतदान हो चुका है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय चौधरी के काफिले पर हमला हुआ है। डिप्टी सीएम ने राजद समर्थकों पर हमला का आरोप लगाया है।

विजय सिन्हा के काफिला पर हमला 

जानकारी अनुसार राजद समर्थकों ने उपमुख्यमंत्री और लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा की कार को घेर लिया। और चप्पल फेंकी और "मुर्दाबाद" के नारे लगाते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं। मौके पर भारी बवाल देखने को मिला। उनके काफिले पर कीचर फेंकने की जानकारी मिल रही है। मौके पर विजय सिन्हा के साथ नोंकझोंक भी हुई है।   

आरोपियों पर होगा बुलडोजर एक्शन 

भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि, ये राजद के गुंडे हैं। NDA सत्ता में आ रही है... गुंडे मुझे गांव में जाने नहीं दे रहे हैं। विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि दलित और पिछड़े लोगों को धमकाया जा रहा है। विजय सिन्हा ने कहा कि आरोपियों पर बुलडोजर एक्शन होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग से शिकायत भी करेंहगे।  उन्होंने दावा किया कि विजय सिन्हा जीतने वाले हैं। उन्होंने मेरे पोलिंग एजेंट को भगा दिया और उसे वोट नहीं देने दिया...उनकी गुंडागर्दी देखिए।"