नहीं रहे लोकप्रिय अभिनेता मनोज कुमार, 87 वर्ष की आयु में हुआ निधन, मुंबई के अस्पताल में लिया अंतिम सांस

मशहूर अभिनेता मनोज कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 87 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली है।

Manoj Kumar Death- फोटो : social media

Manoj Kumar Death: फिल्मी दुनिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का निधन हो गया है। उन्होंने 87 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली है। कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका निधन हो गया। मनोज कुमार 'भारत कुमार' के नाम से लोकप्रिय थे। उनकों देशभक्ति फिल्मी के लिए जाना जाता है। वो देशभक्ति फिल्मों से अधिक लोकप्रिय हुए थे। वहीं आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। जिससे फिल्म जगत में मातम पसर गया है। अपने समय में मनोज कुमार सुपरस्टार थे।