Patna chhath puja: पटना के दीघा घाट पर दिखीं मौनी रॉय, गोल्डन साड़ी में छठ की रौनक देखने पहुंचीं

Patna chhath puja: अभिनेत्री मौनी रॉय छठ महापर्व की रौनक देखने पटना के दीघा घाट पहुंचीं। गोल्डन साड़ी और हाथों में पूजा का सूप लिए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Patna chhath puja:  बिहार में छठ महापर्व को लेकर आस्था और भक्ति का माहौल है। आम लोगों के साथ-साथ फिल्मी सितारे भी इस पर्व की रौनक में शामिल हो रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री मौनी रॉय छठ का माहौल देखने मुंबई से पटना पहुंचीं। गोल्डन साड़ी पहने और हाथों में पूजा का सूप लिए मौनी दीघा घाट पर नजर आईं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


गोल्डन साड़ी में दिखा मौनी रॉय का पारंपरिक अंदाज


छठ के मौके पर मौनी रॉय का देसी अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वह गोल्डन साड़ी और गोल्डन ज्वेलरी पहनकर दीघा घाट पहुंचीं। उनके हाथों में फल और पूजा की सामग्री से सजा बांस का सूप था। घाट पर मौनी ने छठ की रौनक को करीब से देखा और श्रद्धालुओं के बीच समय बिताया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद कुछ लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात रहे और उन्हें सुरक्षित बाहर तक पहुंचाया।


टीवी से बॉलीवुड तक का सफर


मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'देवों के देव...महादेव' और 'नागिन' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं। खास तौर पर 'नागिन' में शिवन्या के किरदार से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। इसके बाद मौनी ने बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से हिंदी फिल्मों में शुरुआत की। वह 'रोमियो अकबर वाल्टर', 'मेड इन चाइना' और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। साल 2026 में वह फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में भी नजर आईं। 


सूरज नांबियार से शादी और अलग होने का फैसला


मौनी रॉय ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में बिजनेसमैन सूरज नांबियार से शादी की थी। शादी के करीब चार साल बाद 14 मई 2026 को दोनों ने साझा बयान जारी कर अलग होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपसी सहमति से अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। साथ ही दोनों ने अपनी निजता का सम्मान करने की अपील की थी।