Weird Tradition: दुनिया के इस हिस्से में अजनबी लोगों के साथ संबंध बनाती है शादी-शुदा महिलाएं, पति देते है इजाजत

Himba Tribe Weird Tradition: आज दुनिया चांद पर पहुंच गई है। सभ्यता इतनी ज्यादा विकसित हो गई है कि इंसान आज के समय में वो हर काम करने के कोशिश में लगा हुआ है, जो असंभव प्रतीत होता है। हालांकि, इसके बावजूद दुनिया के कई हिस्से आज भी मॉर्डन तौर-तरीकों से अनजान है। आज भी पुराने ढर्रे पर चल रहा है और अजीबो-गरीब रीति-रिवाजों को मानता चला आ रहा है। कुछ ऐसा ही मामला है अफ्रीका के नामिबिया में रहने वाले एक जनजाति है। जिसका नाम हिम्बा है। जिसमें शादी-शुदा महिलाएं दूसरे पुरषों के साथ शारीरिक संबंध बनाती है। हैरानी की बात ये है कि इसके लिए उनके खुद के पति अनुमति देते हैं।

हिम्बा जनजाति नामीबिया के रेगिस्तानी इलाकों में रहते हैं। ये लोग अपने अनोखे वैवाहिक और नैतिक नियमों के साथ पूरी दुनिया से बिलकुल अलग है। यहां महिलाओं का दूसरों के साथ संबंध बनाना मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत करने का तरीका माना जाता है। साथ ही यौन ईर्ष्या (Sexual Jealousy) से बचने का तरीका माना जाता है। हिम्बा ट्राइब में औरतें मर्दों के मुकाबले ज्यादा काम करती हैं। ये लोग जानवरों से लेकर घरों की देखभाल करने तथा खाना पकाने, सफाई करने और बच्चों की देखभाल जैसे घरेलू काम करती हैं।

हिम्बा जनजाति में पत्नियों की अदला-बदली की परंपरा

नामीबियाई समाज के मुकाबले हिम्बा लोगों की लाइफस्टाइल  काफी हद तक अलग-थलग है। रिपोर्ट के मुताबिक, नामीबिया में  50,000 हिम्बा ट्राइब के लोग रहते हैं,  जिन्होंने अपने पारंपरिक अस्तित्व को जिंदा बचाए रखने में बहुत काम किया है। इनको लेकर कई तरह की डॉक्यूमेंट्री भी बन चुकी हैं, जिनमें इनके तौर-तरीकों को करीब से दिखाया है। इनमें हिम्बा महिलाओं के लिए तलाक लेना बहुत आसान है। यहां पत्नियों की अदला-बदली की भी एक परंपरा है, जो सदियों से चली आ रही है।