Hug Day 2026: वैलेंटाइन वीक का सबसे खास दिन आज, प्यार और रिश्तों का गर्माहट भरा एहसास, 'हग डे' पर जानिए एक हग के कितने फायदे
Hug Day 2026: रोज डे से शुरू हुआ प्यार का यह सप्ताह अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है और हग डे के साथ रिश्तों में गर्माहट और नजदीकियां और बढ़ती नजर आ रही हैं। वैलेंटाइन वीक का अगला दिन 13 फरवरी को ‘किस डे’ के रूप में मनाया जाएगा। जिसके बाद 14 फर
Hug Day 2026: वैलेंटाइन वीक का एक और खास दिन 12 फरवरी 'हग डे' है। वैलेंटाइन वीक अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच रहे है। ऐसे में आज हग डे मनाया जा रहा है। यह दिन सिर्फ रोमांटिक कपल्स के लिए ही नहीं बल्कि हर उस रिश्ते के लिए महत्वपूर्ण है जहाँ प्यार,अपनापन और इमोशनल सपोर्ट मायने रखता है। एक जादू की झप्पी (Hug) अपने आप में हजारों अनकही बातें कह जाती है और रिश्तों में गर्माहट भर देती है। ऐसे में अगर आप भी किसी से नाराज हैं या किसी को याद कर रहे हैं तो उनसे मिलिए और एक जादू की झप्पी दीजिए।
दो दिलों के जुड़ाव का एहसास
वैलेंटाइन वीक के इस खूबसूरत दौर में जहां रोज डे से लेकर प्रॉमिस डे तक हर दिन एक खास संदेश लेकर आता है वहीं हग डे हमें शारीरिक स्पर्श के महत्व की याद दिलाता है। यह सिर्फ दो शरीरों का मिलना नहीं, बल्कि दो दिलों का जुड़ना है। जो सुरक्षा, सुकून और बेपनाह प्यार का एहसास कराता है।
क्यों मनाते हैं हग डे?
मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, गले लगाने से शरीर में 'ऑक्सीटोसिन' (Oxytocin) नामक हार्मोन रिलीज होता है, जिसे 'लव हार्मोन' भी कहा जाता है। यह हार्मोन तनाव कम करने, मूड को बेहतर बनाने और रिश्तों में विश्वास बढ़ाने में मदद करता है। यही कारण है कि जब हम उदास या चिंतित होते हैं, तो किसी अपने की एक प्यार भरी झप्पी हमें तुरंत बेहतर महसूस कराती है।
किस-किस को गले लगा सकते हैं?
हग डे सिर्फ आपके पार्टनर के लिए नहीं है। आप अपनी माँ,पिताजी,भाई-बहन,दोस्त और यहाँ तक कि अपने पालतू जानवर को भी गले लगा सकते हैं। पार्टनर के साथ एक रोमांटिक हग आपके रिश्ते में प्यार और जुनून को फिर से जगा सकता है। परिवार में अपने माता-पिता और भाई-बहनों को गले लगाकर उन्हें बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। दोस्त की बात करें तो एक दोस्त को गले लगाना दोस्ती के रिश्ते को और मजबूत बनाता है। खासकर जब वे किसी मुश्किल दौर से गुजर रहे हों।
एक झप्पी, हजारों एहसास
एक हग सिर्फ एक शारीरिक क्रिया नहीं है, बल्कि यह खुशी,दुख,प्यार,सांत्वना,आभार और समर्थन जैसे अनगिनत इमोशंस को व्यक्त करने का एक शक्तिशाली तरीका है। यह शब्दों से परे जाकर भावनाओं को व्यक्त करता है। तो आज इस खास दिन पर अपने प्रियजनों को गले लगाएँ और उन्हें बताएं कि वे आपके लिए कितने मायने रखते हैं। यह छोटी सी पहल आपके रिश्तों में एक नई जान फूंक सकती है और उन्हें और भी गहरा बना सकती है।