कटिहार में दो दर्जन घरों में लगी भीषण आग, 50 लाख की संपत्ति और नगद जलकर हुई राख
KATIHAR : कटिहार में भीषण अगलगी की घटना हुई है। जहाँ दो दर्जन घर जलकर राख हो गए हैं। इस दौरान लगभग 50 परिवारों के 50 लाख की संपत्ति और नगद जलकर खाक हो गए। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी।
लोगों ने आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की। लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल था। घटना मनिहारी थाना क्षेत्र के सीज टोला की बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की हालाँकि आग लगने का कारण तो साफ नहीं है।
लेकिन आग लगी के दौरान चार सिलेंडर ब्लास्ट होने से स्थिति और भयावाह हो गई। बाद में दमकल और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। उधर घटना की सूचना पाकर अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
कटिहार से श्याम की रिपोर्ट