UPDATE आधी रात ताबड़तोड़ गोलीबारी से थर्राया इलाका,पटना में देर रात दो लोगों को मारी गोली, इलाके में दहशत
पटना में बदमाशों का मनोबल बढ़ता ही जा रही है. अपराधी पूरी तरह से बेखौफ हो गए हैं. उन्हें पुलिस और कानून का कोई डर नहीं रह गया है. आए दिन शहर के किसी न किसी इलाके में हत्या और लूट जैसी वारदात को अंजाम देकर आराम से चलते बन रहे है. शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने राजधानी पटना में फिर पटना के सब्जीबाग इलाके में बेखौफ अपराधियों दो लोगों को गोली मार दी है. फायरिंग के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं. वहीं घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
गोलीबारी की घटना रात करीब साढ़े 11 बजे पीरबहोर थाने से कुछ ही दूरी पर हुई. गोली लगने से सब्जीबाग के रहने वाले सनी और सद्दाम घायल हुए हैं, वहीं, गुड्डू नाम का शख्स बाल-बाल बच गया. देर रात बीच सड़क फायरिंग होने से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया.
दर्जन भर युवक इक्कठ्ठा थे, किसी बात को लेकर विवाद शुरु हुआ और देकते हीं देकते मारपीट शुरु हो गया.इसी दौरान दो युवकों ने हथियार निकालकर गोलीबारी शुरू कर दी. इस दौरान सनी को सीने में जबकि सद्दाम को बांह में गोली लग गई.गोलीबारी के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने ही आनन-फानन में घायलों को अशोक राजपथ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. घटना की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे टाउन डीएसपी अशोक सिंह ने जांच की.
वहीं सब्जीबाग इलाके में गोलीबारी की खबर मिलते ही सैकड़ों लोग घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक जमा हो गए. हालात को देखते हुए कई थानों की पुलिस को मौके पर बुला लिया गया.
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार करने वाले एक शख्स के बेटों ने गोलीबारी की है. लोगों ने पुलिस को उसके नाम पते के बारे में बताया भी है. वहीं पुलिस अपराधियों की दरपकड़ के लिए दनादन छापेमारी कर रही है.
पटना से अनिल की रिपोर्ट