अगले साल बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को चुनौती देंगे अरविंद केजरीवाल, पार्टी ने विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की

PATNA : आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद कई राज्यों में पार्टी अपना विस्तार कर रही है। इस कड़ी में अब आप ने बिहार में अगले साल होनेवाले विधानसभा चुनाव में उतरने की घोषणा कर दी है। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए पार्टी नेताओं से तैयारी शुरू करने की बात कही है। 

संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में दिए जा रहे गुड गवर्नेंस का लाभ बिहार को भी मिल सके। संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी बिहार में चुनाव लड़ेगी यह तय है। लेकिन, कितने सीटों पर लड़ेगी? यह हमलोग बाद में तय करके बताएंगे। माना जा रहा है कि बिहार में पार्टी राजद के साथ गठबंधन कर चुनाव में उतर सकती है। दोनों पार्टियां केंद्र से इंडी एलाएंस में एक साथ हैं।

नीतीश कुमार को देंगे चुनौती 

अरविंद केजरीवाल की पार्टी अगर बिहार विधानसभा चुनाव में उतरती है तो उनका सीधा मुकाबला एनडीए से होगा। ऐसे में दिल्ली और पंजाब में केजरीवाल ने जिस तरह एक तरफा जीत हासिल की थी, उसके बाद बिहार में वह नीतीश कुमार के लिए बड़ी चुनौती साबित होंगे।