स्व.राजकिशोर शर्मा के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए मंत्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद संजय सिंह और जदयू नेता छोटू सिंह, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

PATNA : बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद संजय सिंह, जदयू नेता अरविन्द सिंह उर्फ़ छोटू सिंह सहित कई गणमान्य लोग आज राजकिशोर शर्मा के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए। जहाँ उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
वहीँ मंत्री अशोक चौधरी ने कहा की राजकिशोर शर्मा समाज के लोगों की सेवा की हमेशा तत्पर रहा करते थे। उनके निधन के बाद समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा की राजकिशोर शर्मा व्यक्तित्व और कृतित्व उनके जाने के बाद भी लोगों के अनुकरणीय है। इसकी जितनी सराहना की जाये, वह नाकामी साबित होगा।
वहीँ जदयू नेता छोटू सिंह ने कहा की मृत्यु शास्वत सत्य हैं। लेकिन राजकिशोर शर्मा जैसे लोगों ने समाज में जो मिसाल कायम किया। वह समाज के लिए प्रेरणादायक है। हम उनकी आत्मा के शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।
बता दें की पटना में पिछले दिनों 70 साल की उम्र में राजकिशोर शर्मा का निधन हो गया। उनके पुत्र डॉ सुबोध कुमार और डॉ मनोज कुमार बिहार के जाने माने चिकित्सक हैं।