भांजे के साथ मामी का चल रहा था चक्कर, पति ने किया विरोध तो पीट पीटकर किया लहूलुहान

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर से अजीबो-गरीब घटना सामने आ रही है। जहां पत्नी अपने बेटे के साथ मिलकर अपने पति पर जानलेवा हमला की है। इस घटना में युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया है। घायल युवक जिले का पूर्व पार्षद सुभाष पोद्दार हैं। मामला सुलतानगंज थाना क्षेत्र आदर्श नगर का है। वहीं पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। 

जानकारी अनुसार पूर्व पार्षद सुभाष पोद्दार के ऊपर उनकी पत्नी और बेटे ने जानलेवा हमला किया है। वहीं पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं घटना को लेकर जख्मी पूर्व पार्षद ने बताया कि, उनकी पत्नी राधा देवी का उनके भांजा के साथ अवैध संबंध था। वही इसका विरोध करने पर पत्नी ने पुत्र के साथ मिलकर उन्हें पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया है।

पत्नी और बेटे ने उन्हें अधमरा कर दिया। वहीं आनन फानन में सुभाष पोद्दार को नजदीकी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं फिलहाल पूर्व पार्षद की इलाज जारी है। वहीं पुलिस शिकायत मिलने पर इस मामले में कार्रवाई करेगी।  


भागलपुर से बालमुकुंद की रिपोर्ट