बांका में अपराधियों का तांडव, उप मुखिया को मारी गोली, हालत नाजुक

BANKA: बांका से बड़ी खबर आ रही है जहां एक उप मुखिया को अपराधियों ने गोली मार दी है। उपमुखिया की हालत नाजुक बताई जा रही है।

 बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम अंजाम दिया है। उपमुखिया विनोद यादव को गंभीर हालत में कटोरिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया है।

 बता दें कि विनोद यादव कटोरिया के बड़वासनी पंचायत के उप मुखिया हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।