राज्यसभा चुनाव के पहले अखिलेश यादव को लगा बड़ा झटका, विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडे ने दिया इस्तीफा

DESK. राज्यसभा चुनाव के ठीक पहले मंगलवार को समाजवादी पार्टी के विधायक मनोज कुमार पांडे ने अखिलेश यादव को बड़ा झटका दे दिया. उन्होंने विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया. पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि 'अवगत कराना है कि आपके द्वारा हमें समाजवादी पार्टी विधान मंडल दल उ०प्र० विधान सभा का "मुख्य सचेतक" नियुक्त किया गया था। अतः मैं "मुख्य सचेतक" के पद से त्यागपत्र दे रहा हूँ, कृपया इसे स्वीकार करने की कृपा करें।

उत्तर प्रदेश की राज्यसभा की 10 सीटों के लिए मतदान जारी है. इस बीच,  विधायक मनोज कुमार पांडेय ने पार्टी के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है। वह रायबरेली की ऊंचाहार विधासभा सीट से विधायक हैं। साथ ही सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। बता दें राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग की संभावना जताई जा रही है।

दावा किया जा रहा कि मनोज पांडेय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की है। मनोज पांडेय के घर दया शंकर सिंह पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दयाशंकर अपने साथ लेकर वोट कराने जाएंगे और दया शंकर ने मनोज पाण्डेय की फोन पर CM योगी से बात कराई।