लालू परिवार को मिली बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राबड़ी और मीसा-हेमा को मिली नियमित जमानत

पटना/दिल्ली. लालू यादव और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के लिए बुधवार को दिल्ली की राउज एवेन्यु कोर्ट से बड़ी राहत मिली. रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले के आरोपों का सामना कर रहे हैं लालू परिवार के सदस्यों को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में नियमित जमानत मिल गई गई है. लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी और उनकी बेटियां मीसा भारती तथा हेमा यादव बुधवार को कोर्ट में पेश हुए. तीनों को कोर्ट ने नियमित जमानत देने की मंजूरी दे दी. इसके अतिरिक्त इस मामले में आरोपित हृदयानंद चौधरी को भी कोर्ट ने राहत दी है और उनकी भी जमानत याचिका स्वीकार कर ली गई है. 

इसके पहले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव,  उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती, बेटी हेमा यादव दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचीं। इनसे जुड़े मामले में आज सुनवाई हो रही है. लालू यादव जब वर्ष 2004 से 2009 के बीच देश के रेल मंत्री थे उसी दौरान कुछ लोगों को रेलवे में ग्रुप डी की नौकरी दी गई. आरोप लगा कि नौकरी देने में नियमों का उल्लंघन किया गया. कुछ लोगों को नौकरी देने के बदले उनसे जमीन ली गई. इसी को लेकर लालू परिवार और उनके करीबी लोगो पर लैंड फॉर जॉब का आरोप लगा. 

वहीं एक दिन पहले इसके पहले मंगलवार को लैंड फॉर जॉब मामले में दिल्ली के राउज एवन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल करने के लिए दो हफ्ते का समय मांगा है. जिसके बाद अदालत ने सीबीआई को दो हफ्ते का समय देते हुए 14 मार्च तक के लिए सुनवाई टाल दी.सीबीआई की ओर से पेश वकील डीपी सिंह ने कहा कि पूरक चार्जशीट दाखिल करने के लिए समय देने की मांग की. उन्होंने कहा कि सीबीआई 7 से 10 दिनों में पूरक चार्जशीट दाखिल कर देगी. सीबीआई की इस दलील को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 14 मार्च को करने का आदेश दिया.30 जनवरी को भी सीबीआई ने पूरक चार्जशीट दाखिल करने के लिए 27 फरवरी तक का समय मांगा था. 

इस मामले में लालू यादव के बेटे और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी आरोपों से घिरे हैं. उनके खिलाफ भी सीबीआई ने पहले ही चार्जशीट दाखिल कर दिया है. फ़िलहाल तेजस्वी बिहार में जन विश्वास यात्रा कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने पहले ही इस मामले में कोर्ट से जमानत ले रखी है. साथ ही सुनवाई के दौरान व्यक्तिगत पेशी से भी छूट के लिए तेजस्वी ने अनुरोध किया था जिस पर कोर्ट ने उन्हें राहत दी थी. वहीं बुधवार को इसी मामले से जुडी सुनवाई में अब राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव,  उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती, बेटी हेमा यादव दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे हैं. कोर्ट इस मामले में आज फिर से दोनों पक्षों यानी सीबीआई और लालू यादव के वकीलों को सुन सकता है. 

लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में लालू यादव के कई करीबी भी आरोपी हैं. इसमें लालू के खास भोला यादव सहित उनके कुछ अन्य करीबी शामिल हैं. सीबीआई और ईडी पहले ही इन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है. साथ ही पहले ही इनसे कई दौर की पूछताछ भी हो चुकी है.