बिहार बीजेपी मुख्यालय में आज भी बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की ली सदस्यता,नित्यानंद राय समेत कई नेता रहे मौजूद

PATNA: बिहार बीजेपी मुख्यालय में आज बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय समेत तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी में 345 लोगों को पार्टी ज्वाईन कराया गया।इस मौके पर संगठन प्रभारी नागेन्द्र जी,मुख्यालय प्रभारी देवेश कुमार,सुशील चौधरी,विधानपार्षद सह सदस्यता अभियान के प्रभारी राधामोहन शर्मा,मिथिलेश तिवारी,शिवेश राम,राजेश वर्मा समेत कई बड़े नेता मौजूद थे।पार्टी नेता दिलीप मिश्रा के प्रयास से राजधानी पटना के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े करीब साढ़े तीन सौ लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
बता दें कि आज बुधवार को बिहार बीजेपी ने सदस्यता अभियान की समीक्षा की थी।पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में इसकी समीक्षा की गई।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारी एवं पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहिर खास तौर पर मौजूद रहे।
समीक्षा बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ता, जिलाध्यक्ष, ज़िला सदस्यता प्रभारी, जिला सदस्यता प्रमुख ने भाग लिया। मीटिंग में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। नेताओं ने सदस्यता अभियान में लगे पार्टी के पदाधिकारियों से लेखा-जोखा लिया गया।साथ हीं संगठन चुनाव को लेकर जिला चुनाव अधिकारियों की कार्यशाला में उन्हें चुनाव कराने के बारे में भी बताया गया।
बिहार बीजेपी अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार प्रदेश को 25 लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया था।लेकिन हमलोगों ने 30 लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का टारगेट रखा था।उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की मिहनत से हमने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है।
बता दें कि बिहार बीजेपी का सदस्यता अभियान 11 अगस्त को हीं समाप्त हो रहा था।लेकिन लक्ष्य की पूर्ति नहीं होने पर उस बढ़ाकर 20 अगस्त किया गया।उसके बाद एक बार फिर से समय सीमा को 25 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया।अब चूंकि सदस्यता अभियान की समय सीमा खत्म हो गई,लिहाजा पार्टी ने नेताओं ने सदस्यता अभियान में लगे अपने कार्यकर्ताओं से लेखा-जोखा लिया है।