बिहार बीजेपी करेगी THE MODI CONCLAVE का आयोजन, 21 फरवरी को PM मोदी के 10 साल की उपलब्धियों का होगा बखान

PATNA: बिहार भाजपा एनआरआई सेल 21 फरवरी को 'THE MODI CONCLAVE' का आयोजन करेगा। इसमें केंद्रीय ग्रामीण विकास पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार के बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत बिहार भाजपा के दिग्गज नेता एवं अन्य नेता हिस्सा लेंगे। इसमें मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल के उपलब्धियों पर चर्चा होगी।  बिहार भाजपा एनआरआई सेल के कन्वीनर मनीष सिन्हा ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है।

वहीं, आयोजन को लेकर मनीष सिन्हा ने कहा कि कॉन्क्लेव में कॉन्क्लेव में केदारनाथ ज्योतिर्लिंग के राजशेखर लिंग,दीघा विधायक संजीव चौरसिया, बीजेपी के नेशनल वाइस प्रेसिडेंट चेयरमैन एम चुबा आओ, बिहार भाजपा के सह प्रभारी दीपक प्रकाश,बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसानिया, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटनी, भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह, बीजेपी प्रवक्ता अनामिका सिंह, अभिनेत्री सारिका नंदा, लोक गायिका देवी, बड़ी पटना देवी और बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद सदस्य के महंत विजय शंकर गिरी, राजगुरु स्वामी अनंतानंद सरस्वती, आईपीएफ यूएई के प्रेसिडेंट जितेंद्र वैद्य, पटना मेयर सीता साहू भी शामिल होंगे।

भाजपा बिहार मीडिया प्रभारी दानिश रिज़वान ने एनआरआई सेल के संयोजक मनीष सिन्हा व कार्यक्रम "दि मोदी कांक्लेव" का विवरण दिया। इसके बाद बिहार भाजपा उपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास के किए कार्य की चर्चा और कार्यक्रम का विवरण दिया। एनआरआई सेल संयोजक मनीष सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम में सभी अतिथि मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल के तमाम उपलब्धियों पर पार्टी के दिग्गज नेता अपनी बात रखेंगे। 

उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के चलते 2024 में भी नरेंद्र मोदी को कोई नहीं रोक सकता। PM मोदी के नेतृत्व में इस बार एनडीए 400 सीट लाकर तीसरी बार केंद्र में सरकार बनायेगी। मोदी सरकार ने पिछले 10 साल में कई ऐसे काम किए हैं, जिन्हें संवदेनशील मान कर केंद्र की पूर्ववर्ती सरकारों ने लटकाए रखा। जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म करने का मामला हो या राम मंदिर का मुद्दा, तीन तलाक कानून हो या समान नागरिक संहिता, पूर्ववर्ती सरकारों ने मुस्लिम तुष्टीकरण के चलते इन पर कभी काम ही नहीं किया। इन सभी पहलुओं पर कार्यक्रम में चर्चा की जायेगी।

पटना से वंदना की रिपोर्ट